ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैक्सवेल को टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Dec, 2021

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैक्सवेल को टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर वह लगातार चयनकर्ताओं के संपर्क में हैं। मैक्सवेल ने 2017 के बांग्लादेश दौरे के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। मैक्सवेल ने सात टेस्ट मैचों में 26.07 की औसत से 339 रन बनाए हैं, जिसमें रांची में भारत के खिलाफ शतक भी लगाया था। उनका आखिरी मैच अक्टूबर 2019 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने शुक्रवार को मैक्सवेल के हवाले से कहा मैं अपने खेल के बारे में अच्छा महसूस करता हूं। मैं चयनकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में हूं और अगर मुझे टेस्ट में खेलने का अवसर मिलता हैं तो मैं लाल गेंद से खेलने के लिए तैयार हूं। मैक्सवेल, जो बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सत्र में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करेंगे।
 (आईएएनएस)

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0