पूर्व क्रिकेटर प्रवीन पर पड़ोसी को पीटने का आरोप

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Dec, 2019

पूर्व क्रिकेटर प्रवीन पर पड़ोसी को पीटने का आरोप
मेरठ। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार पर अपने पड़ोसी और बच्चे को मारने का आरोप लगा है। प्रवीन के पड़ोसी और पीड़ित दीपक शर्मा के अनुसार, शनिवार को तीन बजे के करीब मैं बस स्टॉप पर अपने बेटे का इंतजार कर रहा था। तभी प्रवीन उधर से अपनी कार में आए और उन्होंने पहले तो बस ड्राइवर को गाली देनी शुरू कर दी और फिर उसने मुझे भी गाली दी।

उन्होंने कहा, इसके बाद प्रवीन ने मुझे मारा और फिर मेरे सात साल के बच्चे को भी धक्का दे दिया। मेरे हाथ में फ्रेक्चर आई है।

पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने कहा, दोनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और हमने उनके बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, पीड़ित दीपक शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया और कहा था कि क्योंकि मामला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर से संबंधित है, इसलिए उन्हें ऊपर वाले अधिकारी के पास जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, पुलिस अब हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है। अब मुझे जान से मारने की भी धमकी मिल रही है।

पूर्व क्रिकेटर प्रवीन ने इस घटना के बारे में मीडिया से बात करने से मना कर दिया।  (आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0