सुष्मिता सेन के साथ काम करना मजेदार था : बरखा सिंह

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Dec, 2019

सुष्मिता सेन के साथ काम करना मजेदार था : बरखा सिंह
मुंबई,। हाउस अरेस्ट स्टार बरखा सिंह के लिए सुष्मिता सेन के साथ काम करने का अनुभव बहुत मजेदार रहा था। वहीं उनका कहना है कि वह चॉकलेट की वजह से अभिनेत्री से काफी जुड़ गई थी। नेटफ्लिक्स के नए चैट शो द ब्रांड न्यू शो में बरखा को सुष्मिता के साथ शूटिंग के दिनों की याद तब आ गई, जब शो के मेजबान कनन गिल ने बताया कि उन्हें साल 2003 में आई बरखा की फिल्म समय : वेन द टाइम स्ट्राइक्स काफी पसंद आई थी।

इस पर बरखा ने कहा, फिल्म में सुष्मिता मुझे मिट्ठू कह कर बुलाती थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं काफी छोटी थी और मेरे पास पूछने के लिए ढेर सारे सवाल तैयार रहते थे। मेरी मुलाकात सुष्मिता सेन से हुई और फिल्म की शूटिंग में मुझे बहुत मजा आता था। उन्हें और मुझे, दोनों को चॉकलेट बहुत पसंद है, इसलिए हम हर टेक के बाद, चाहे वह टेक बुरा हो या अच्छा हो, हमें हमेशा चॉकलेट मिलता था।

इस चैट शो में वह हाउस अरेस्ट की सह-कलाकार श्रिया पिलगांवकर के साथ आईं। (आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0