अजय देवगन मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं : अनीस बज्मी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 July, 2019

अजय देवगन मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं : अनीस बज्मी
मुंबई। निर्देशक अनीस बज्मी का कहना है कि अभिनेता अजय देवगन जब भी उनसे मिलते हैं, उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। बज्मी ने ट्विटर पर अपनी और अजय की एक तस्वीर साझा की है। दोनों फिल्म ‘पागलपंती’ की सेट पर मिले थे।

तस्वीर के कैप्शन में निर्देशक ने लिखा, ‘‘हम भले ही हर दिन नहीं मिलें, लेकिन आखिरी बार हमने जहां बात छोड़ी होती है, वहीं से हम फिर जुड़ते हैं। सेट की सारी ‘पागलपंती’ के बीच अजय देवगन जब हम सबसे मिलने आते हैं तो मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। दोस्त, हमेशा के लिए।’’

अजय और बज्मी ने ‘प्यार तो होना ही था’,  ‘दिवानगी’ और ‘हलचल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

‘पागलपंती’ इस साल 22 नवंबर को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0