बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Mar, 2024

बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

पटना। काफी मंथन के बाद शुक्रवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया। इस चुनाव में राजद 26, कांग्रेस 9 और वामपंथी दल 5 सीटों पर लड़ेंगी। महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि राजद 26, कांग्रेस 9 और वामपंथी दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।उन्होंने कहा कि सीपीआई के खाते में बेगूसराय सीट गई है, जबकि सीपीएम के खाते में खगड़िया सीट गई है।सीपीआई (एमएल) आरा, काराकाट और नालंदा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।इसके अलावा राजद के खाते में गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट गई है।कांग्रेस के खाते में किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज सीट आई है।उल्लेखनीय है कि पहले चरण के सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर नामांकन की तिथि भी शुक्रवार को समाप्त हो गई। हालांकि घोषणा के पहले ही कई सीटों पर राजद प्रत्याशियों को सिंबल दे चुकी है।--आईएएनएसये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0