1 of 1 parts

प्यार में धोखा क्यो!

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 Jun, 2018

प्यार में धोखा क्यो!
प्यार का दूसरा नाम है विश्वास। किसी का प्यार तभी पाया जा सकता है जब आप उसके भरोसे के काबिल हों। जहां विश्वास नहीं वहां प्यार भी नहीं हो सकता। विश्वास ही प्यार की डोर को मजबूत करता है। इसलिए अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उस पर विश्वास भी करना होगा। साथ ही उसका भरोसा कभी भी नहीं तोडना होगा। लेकिन अक्सर ये देखा गया है कि दोनों में से कोई एक साथी दूसरे साथी के साथ धोखा करता है जो दूसरे के दिल को दुखी करता है। धोखा एक ऎसा शब्द है जिससे सभी बचना चाहते हैं। धोखा देने से भले ही न हिचकिचाएं लेकिन धोखा खाने से जरूर बचना चाहते हैं। धोखे से संबंधित कुछ मिथक बातें हैं जो लगभग हर धोखा खाने वाले की जिंदगी का हिस्सा होती हैं। धोखा देने में महिलाएं कम नहीं यह आम धारणा है कि पुरूष अधिक धोखा देते हैं लेकिन ऎसा नहीं है। एक शोध में भी पता चल चुका है कि धोखा देने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। सच तो ये है कि महिलाएं भी मर्दों जितना ही या यूं कहें कि उनसे भी ज्यादा धोखा देती हैं। इसलिए धोखा देने के मामले में सिर्फ पुरूष को ही न बदनाम करें।

क्यों देते हैं लोग धोखा:
आकर्षण: दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षण के चलते पुरूष अपनी पुरानी पार्टनर को धोखा देते हैं। उनको बाहरी लोगों के साथ रिश्ता बढाने में बहुत रोमांच एवं आनंद आता है लेकिन ये रिश्ते भटकाऊ हो सकते हैं। आदमी नयापन चाहता है इसलिए नए लोगों से रिश्ता जोडने में उसे मजा आता है और ये स्वाभाविक भी है। इस कारण कई महिलाएं दूसरे मर्दों के प्यार में पड जाती हैं। कभी कभी महिलाएं अपने पुराने साथियों को सबक सिखाने के लिए भी ऎसा कदम उठाती हैं। कुछ महिलाएं जब अपने लोगों द्वारा खुद को उपेक्षित पाती हैं तो दूसरों में प्यार ढूंढती हैं।

सेक्स: सेक्स भी प्यार में धोखे का एक बडा कारण है। कुछ लोग मानते हैं कि स्त्री या पुरूष के बीच बाहर सेक्स स्थापित करना ही धोखा होता है। लेकिन अगर कोई किसी को भावनात्मक रूप से धोखा देता है तो वह यौन धोखाधडी से भी बदतर हो सकता है। अपने साथी के दिल को दुखी करना बहुत बुरी बात है। जब आप उसे छोडकर गुप्त रूप से किसी और के साथ हो लेते हैं तो आप अपने साथी के साथ बहुत बुरा करते हैं। अगर आप अपने पुराने साथी से छुपकर किसी दूसरे के साथ नजदीकियां बढाते हैं, भले ही आप उसके साथ सेक्स न करें, तो भी ये आपके पुराने साथी के साथ धोखा होगा क्योंकि कोई नहीं जानता कि कब आप दोनों की दोस्ती किसी और रिश्ते में बदल जाए। अगर आप किसी के साथ दोस्ती बढा रहे हैं तो इस बात की जानकारी अपने पुराने साथी को देते रहें ताकि उसमे असुरक्षा की भावना न आ सके।

खुशी: कई लोग इस बात पर भी जोर देते हैं कि लोग इसलिए धोखा देते हैं कि घर में उन्हें खुशी नहीं मिलती। एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में पाया गया कि 55 प्रतिशत लोग ऎसे थे जिन्होंने माना कि वे घर पर पूरी तरह से खुश थे और सबके साथ उनके रिश्ते अच्छे थे फि र भी उन्होंने अपने लोगों के साथ धोखा करके बाहरी लोगों के साथ रिश्ते बनाए। इस बात को 35 प्रतिशत महिलाओं ने भी स्वीकार किया। इसलिए धोखाधडी के मामले में ये बात तो साफ हो गई की ये कोई जरूरी नहीं है कि जो अपने घर से दुखी हैं वही धोखा करते हैं। अगर पुरूषों को ये पता चल जाए कि ये बहाना करके वे बच सकते हैं तो वे जरूर ऎसा ही बहाना बनाते। लेकिन इस बात में कोई सच्चााई नहीं है, लोग अपने घर पर सम्पूर्ण प्यार पाने के बाद भी धोखा कर जाते हैं।

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


people ditch in love, Couple, Relationship

Mixed Bag

News

पाकिस्तान में बाल विवाह को लेकर बढ़ती चिंता, किशोरियों से छीना जा रहा बचपन
पाकिस्तान में बाल विवाह को लेकर बढ़ती चिंता, किशोरियों से छीना जा रहा बचपन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0