1 of 2 parts

सर्दियों में बचना है बीमारियों से तो आयुर्वेद के अनुसार इनका करें सेवन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Dec, 2021

सर्दियों में बचना है बीमारियों से तो आयुर्वेद के अनुसार इनका करें सेवन
सर्दियों में बचना है बीमारियों से तो आयुर्वेद के अनुसार इनका करें सेवन
इन दिनों ठंड अपने जोर पर है। इसके चलते कई प्रकार की बीमारियाँ इंसान को घेर लेती हैं। ऐसे में बीमारियों से बचने के लिए खानपान से लेकर अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना जरूरी है। शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखने और बॉडी को गर्म रखने के लिए अपने खानपान में जहाँ कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी है, वहीं कुछ से दूरी बनाना भी आवश्यक है। आजकल स्वस्थ रहने के लिए लोगों का रुझान आयुर्वेद की सलाह की तरफ बढ़ रहा है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर तीन तरह की ऊर्जाओं से मिलकर बना होता है- वात, पित्त और कफ। ये तीनों ऊर्जाएं हम सबमें होती हैं और इनका तालमेल बिगड़ते ही इंसान बीमार हो जाता है। आयुर्वेद में खानपान को प्रमुखता दी जाती है। अगर आपका खानपान गलत है तो दवाएं भी असर नहीं करेंगी अगर खानपान सही है तो दवाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आइए डालते हैं एक नजर उन खाद्य सामग्रियों पर जिन्हें सर्दियों में खाने के लिए आयुर्वेद सलाह देता है।

अदरक
अदरक को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। भारतीय खानों में यह स्वाद बढ़ाने का काम करता है। सर्दियों में चाय से लेकर खाने तक हम अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में अपने खाने में किसी भी तरह अदरक जरूर शामिल करें। इससे आपका पाचन दुरुस्त होता है। वहीं महिलाओं में पीरियड के वक्त दर्द होता है तो इससे भी राहत मिलती है।

घी
सर्दियों के मौसम में हम इतने ऐक्टिव नहीं रहते। इस वजह से पाचन अग्नि कमजोर पडऩे लगती है। इस अग्नि की तेजी बरकरार रखने के लिए घी और नैचुरल ऑइल्स को डायट में शामिल करें। घी या सफेद मक्खन इस मौसम में बहुत फायदा करता है।


#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


सर्दियों में बचना है बीमारियों से तो आयुर्वेद के अनुसार इनका करें सेवन Next
winter season, Ayurveda , winter, ghee, Ginger, Dry Fruits

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0