1 of 1 parts

गुनगुनी धूप में लेें सरसों का साग का मजा...

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 Nov, 2014

गुनगुनी धूप में लेें सरसों का साग का मजा...
सर्दियों में जहां एक ओर गुनगुनी धूप का मजा ही कुछ ओर है। ऎसे में अगर सुबह का नाश्ता सरसों के साग और मक्के की रोटी के साथ हो तो क्या बात है।
सामग्री-
500 ग्राम सरसों के हरे पत्ते
150 ग्राम पालक
100 ग्राम बथुआ
250 ग्राम टमाटर
2-3 हरी मिर्च
2 इंच लंबा अदरक
2 टेबलस्पून सरसों का तेल
2 टेबलस्पून घी
2 चुटकी हींग
1/2 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 कप मक्के का आटा
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक।

बनाने की विधि-
सरसों पालक व बथुआ के पत्तों को साफ धो लें। पानी निकाल कर काट लें। कुकर में एककाप पानी डाल कर उबाल लें। टमाटर, हरीमिर्च और अदरक को मिक्की से बारीक पीस लें। कडाही में तेल गर्म करें। 2 चम्मच तेल डालकर मक्के का आटा सुनहरा होने तक भूनें। अलग रखें। अब तेल कडाही में डाल कर गर्म करें। हींग व जीरा डालें। जब चटकने लगे इस मिश्रण में फिर कतरा हुआ प्याज और लहसुन भी भून सकते हैं। उबले और पिसे हुए साग को अब भुने हुए मसाले में मिलाएं। आवश्यकता नुसार पानी , भुना हुआ मक्के का आटा व नमक डालकर चलाते हुए पकाएं। एक उबाल दें। 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ताजा मक्खन से सजाएं और मक्के की रोटी, परांठा या चपाती के साथ गरमागरम सर्व करें।
winter slightly warm mustard greens recipe articles, green saag recipe news, breakfast saag and makki ki roti recipe articles, mustard greens articles

Mixed Bag

News

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आवास खाली करने को एक महीने का समय और मांगा
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आवास खाली करने को एक महीने का समय और मांगा

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0