1 of 1 parts

साप्ताहिक राशिफल 18 मई से 24 मई 2026ः जानिए, इस सप्ताह स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 May, 2026

साप्ताहिक राशिफल 18 मई से 24 मई 2026ः जानिए, इस सप्ताह स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 18 मई से 24 मई 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 
मेष राशिः 
इस सप्ताह आपको स्पष्ट रूप से बात करनी चाहिए । कार्यक्षेत्र में गुस्से से बोलने से बचे।अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए विनम्रता से काम ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें आपको गर्मी लग सकती है। प्रेम संबंधों में नाराजगी हो सकती है मधुरता से काम ले। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा 

वृष राशिः 

यह सप्ताह आपके सामने बहुत काम आ सकते हैं।। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें एवं जवाब देने से पहले ठीक से पढ़ें।परिवार मैं शांति रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रखने के लिए किसी को भी उधर ना दे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हल्का खाना खाएं एवं पूरी नींद ले। प्रेम संबंध में रोमांस और खुशियां बढ़ेगी। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें। 

मिथुन राशिः 
इस सप्ताह आप सभी कार्यों को एक साथ ना करें। पहले जरूरी कामों को निपटाए। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य को पूरी तरह से समझ कर करें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है इसीलिए पैसों का लेनदेन करते समय अत्यंत सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं तनाव नाल। प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखें एवं पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। आसमानी नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कर्क राशिः 

यह सप्ताह आप बहुत भावनात्मक रहेंगे। कार्य क्षेत्र में जल्दी बाजी में किसी भी कार्य को ना करें वरना आपको बाद में पछताना पड़ेगा। आपके कामों में रुकावटें आएंगी परंतु आप उन्हें सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार की भाग दौड़ ना करें । प्रेम संबंधों में धैर्य से काम ले । सिल्वर रंग आपके लिए लकी है। 

सिंह राशिः 

इस सप्ताह आपको अपना कार्य बहुत जिम्मेदारी से करना पड़ेगाl l कार्य क्षेत्र में आपको कई प्रकार से जवाब देने पड़ेंगे जिन्हें आप शांत मन से दे। धन का आगमन होगा परंतु बिना सोचे समझे खर्च न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा गर्मी लग सकती है। एवं प्रेम संबंधों मैं गर्म जोशी बढ़ेगी। मस्टर्ड येलो रंग का अधिक प्रयोग करें।

कन्या राशिः 

इस सप्ताह आपके सामने एक के बाद एक काम आते ही जाएंगे। कार्य क्षेत्र में किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़े उसे व्यवस्थित तरीके से करें।आर्थिक लाभ होगा एवं आप जो कुछ खरीदना चाहते हैं उसे खरीद पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हल्का खाना खाएं एवं थकान ना होने दे। प्रेम संबंधों में आप पार्टनर के करीब आएंगे एवं सुख की प्राप्ति होगी। ओलिव रंग आपके लिए शुभ है। 

तुला राशिः 

यह सप्ताह आप अनावश्यक समझौते नहीं करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है परंतु आपको अपने कार्यों को मन लगाकर करना चाहिए। धन का आगमन होगा परंतु खर्च सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। हल्के गुलाबी रंग का अधिक प्रयोग करें। 

वृश्चिक राशिः 

यह सप्ताह आप किसी भी बात को दिल पर ना ले। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से नुकसान हो सकता है।काम का दबाव बढ़ सकता है।। धन का आगमन होगा परंतु निवेश करते हुए उचित सलाह लेकर करें। अच्छा रखने के लिए आराम अवश्य करें।प्रेम संबंधों में बातचीत में स्पष्टता रखें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशिः 

इस सप्ताह आपका मन कुछ नया सीखने और बाहर जाने का करेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को बहुत ही जल्दी सबके सामने न लाए।आर्थिक लाभ होगा परंतु खर्चों पर कंट्रोल रखें ।प्रेम संबंधों में थोड़ी स्पेस दे परंतु बातचीत जारी रखें। पीला रंग आपके लिए शुभ है। 

मकर राशिः 

इस सप्ताह आपको जिम्मेदारियां बढ़ जाएगी । प्लानिंग करके काम को करें। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार को मधुर रखें एवं सब कार्यों को एक ही दिन में खत्म करने की कोशिश ना करें। धन का निवेश न करें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें एवं नींद पर भी ध्यान दें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए थोड़ा प्रयास करें। भूरे रंग का अधिक प्रयोग करें। 

कुंभ राशिः 

इस इस सप्ताह हो सकता है लोग आपके विचारों को समझ ना पाए । कार्यक्षेत्र में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा इसलिए धैर्य पूर्वक एवं सोच समझकर ही कार्य को करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु हिसाब से खर्च करें।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। । प्रेम संबंधों में थोड़ा स्पेस दे अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। ग्रे रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन राशिः 

इस सप्ताह आपको थोड़ी उलझन महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में कार्य धीमी गति से चलेंगे,तनाव न लें।कोई अनावश्यक खर्चा आ सकता है सोच समझ कर ही व्यय करें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए भरपूर नींद ले। प्रेम संबंधों में नरमी रखें पर बहुत ज्यादा पार्टनर के लिए उपलब्ध न रहे लैवेंडर रंग आपके लिए शुभ है। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में


Mixed Bag

News

पाकिस्तान में बाल विवाह को लेकर बढ़ती चिंता, किशोरियों से छीना जा रहा बचपन
पाकिस्तान में बाल विवाह को लेकर बढ़ती चिंता, किशोरियों से छीना जा रहा बचपन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0