1 of 1 parts

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मईः जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा कैसी रहेगी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 May, 2026

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मईः जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा कैसी रहेगी
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 25 मई से 31 मई 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 
मेष राशिः 

इस सप्ताह आप थोड़ा मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं भूमि भवन वाहन आदि खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में शादी की बातचीत हो सकती है। आपका शुभ रंग लाल है। 

वृष राशिः 

इस सप्ताह आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अधिकारी वर्ग की प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। धन का आगमन होगा एवं आप निवेश भी कर सकते हैं जिससे लाभ होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।प्रेम संबंधों में आपका पार्टनर आपको प्रपोज कर सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मिथुन राशिः 

यह सप्ताह आपके लिए उन्नति और सफलता लेकर आ रहा है । कार्य क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव होंगे। धन का लाभ होगा एवं रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए खान-पान में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों में विवाद ना करें और किसी भी बात को दिल पर ना लें। पीला रंग आपके लिए लकी है। 

कर्क राशिः 
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा एव नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैँ। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे एवं आनंद की प्राप्ति होगी। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 


सिंह राशिः 

यह सप्ताह आप थोड़े समय के लिए चिंतित रहेंगे परंतु बाद में सब ठीक हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं पुराने किए गए कार्यों का भी फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी एवं धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु खान पान का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। नारंगी रंग आपके लिए शुभ है। 

कन्या राशिः 
यह सप्ताह आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए भरपूर नींद ले। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है इसीलिए अपनी बात को ध्यानपूर्वक कहें। आपका शुभ रंग हरा है। 

तुला राशिः 
इस सप्ताह थोड़ा मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे । कार्य क्षेत्र में भी किसी से कोई विवाद ना करें एवं आपका इंक्रीमेंट भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी एवं पार्टनर से खुशी मिलेगी। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशिः 
यह सप्ताह आपको यश एवं मान सम्मान मिलेगा। कार्य क्षेत्र मे सफलता के अच्छे अवसर मिलेंगे एवं क्लाइंट्स बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं वाहन आदि खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खानपान सही रखें आपको थकावट का अनुभव हो सकता है। प्रेम संबंधों में विनम्रता से काम ले एवं शादी का योग भी बन रहा है। लाल रंग आपके लिए लकी रहेगा। 

धनु राशिः 

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूलता लेकर आ रहा है। कार्य क्षेत्र मैं लाभ मिलेगा एवं तनाव कम रहेगा।आर्थिक स्थिति मैं सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु कोई भी मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में अपनी पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर ना करें। बैंगनी रंग का अधिक प्रयोग करें। 

मकर राशिः 
इस सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी ग्रे रंग आपके लिए लकी है। 

कुंभ राशिः 

यह सप्ताह बहुत आपके लिए यश और पद प्रतिष्ठा लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा एवं सहयोगियों का साथ मिलेगा। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योजनाओं को प्रकट न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं पार्टनर से खुशी मिलेगी। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन राशिः 

यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है।कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसके पूरा करने पर आपको बहुत प्रशंसा की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। पीला रंग आपके लिए शुभ है। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


Weekly Horoscope, Ascendant Sign, Astrological Predictions, Family Life, Financial Outlook, Career Standing, Health Forecast, Opportunities And Gains, Remedial Actions, Weekly Precautions,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0