1 of 1 parts

तोहफा-ए-नूर तंदूरी भरवां आलू

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Feb, 2014

तोहफा-ए-नूर तंदूरी भरवां आलू
प्यार की इस बारिश के महीने में कुछ अलग और लाजवाब खाने का मन है तो गरम चाय की प्याली के साथ आप अपनी प्रेमिका के साथ तंदूरी भरवां आलू का मजा लें।
सामग्री-
4 मध्यम आकार के आलू
150 ग्राम पनीर
10-12 काजू
10-12 किशमिश
तलने के लिए तेल
50 मिली। सरसों का तेल
100 ग्राम तिल
1 इंच टुकडा अदरक
1 टेबल स्पून कटी हुई हरी धनिया
2-3 हरी मिर्च
100 ग्राम कॉर्नफ्लोर
स्वादानुसार नमक व मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून गरम मसाला।

बनाने की विधि
आलू धोकर छीलकर आधा काट लें। बीच का भाग निकालकर खोल बनाएं। अब निकाले हुए आलू के हिस्से को उबालकर छान लें। उबले हुए आलू में पनीर मसला हुआ, कटे हुए काजू, किशमिश, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, धनिया व नमक-मिर्च डालकर मिलाएं। सरसों का तेल मिलाएं और भरावन मिश्रण तैयार करें। अब कॉर्नफ्लोर को पानी के साथ गाढा घोल लें। इसमें आलू के खोल को डुबाएं और ऊपर से तिल लपेट कर आधा पकने तक तलें। तले हुए खोल में भरावन मिश्रण भरकर सीख पर लगाएं। इसे तंदूर में अच्छी तरह पकाएं। अपने पसंदीदा आकार में काटकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Tandoori stuffed potatoes

Mixed Bag

News

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं
विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0