1 of 1 parts

चुकंदर का यह देसी नुस्खा बदल देगा आपकी रंगत, घर बैठे मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 July, 2026

चुकंदर का यह देसी नुस्खा बदल देगा आपकी रंगत, घर बैठे मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो
​बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच त्वचा की देखभाल करना हमेशा एक चुनौती रहता है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल युक्त साबुन अक्सर त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में कुदरती निखार पाने के लिए लोग अब पुराने और प्राकृतिक घरेलू नुस्खों की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। ​चेहरे की खोई हुई रंगत और कुदरती चमक वापस पाने के लिए अब ब्यूटी क्लिनिक के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। रसोई में मौजूद साधारण सा चुकंदर त्वचा के लिए एक बेहतरीन वरदान साबित हो रहा है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक घर पर ही चुकंदर से तैयार किया गया खास साबुन त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाने में बेहद असरदार है।
​इसे तैयार करने का तरीका भी बेहद आसान है। एक ताजा चुकंदर छीलकर उसका रस निकाल लें। इस रस में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा के जिद्दी दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं जो त्वचा को डीप मॉइश्चराइज कर बारीक रेखाओं को दूर रखता है। इसके साथ ही एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर मिश्रण तैयार करें। एलोवेरा मुंहासों के निशानों को मिटाता है, जबकि मिल्क पाउडर नेचुरल ब्लीच की तरह काम करके स्किन टोन को निखारता है।

​अब सोप बेस को उबलते पानी की भाप में पिघला लें। पिघले हुए बेस में यह सारा मिश्रण मिलाकर इसे मोल्ड में डालें और दो घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने रख दें। इस प्राकृतिक साबुन से रोजाना चेहरा साफ करने पर कुछ ही दिनों में रंगत में निखार नजर आने लगता है। इसके साथ ही रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना और सुबह उठकर ठंडे पानी से मुंह धोना इस स्किन केयर रूटीन को और भी ज्यादा असरदार बना देता है।
हेमलता शर्मा जयपुर

#7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...


This homemade beetroot remedy will transform your complexion, giving you a salon-like glow right at home, homemade beetroot remedy , salon-like glow , beetroot

Mixed Bag

News

दीपावली से पहले मिल गई सौगात, बनासकांठा में पीएम मोदी के दौरे के बाद बोले किसान
दीपावली से पहले मिल गई सौगात, बनासकांठा में पीएम मोदी के दौरे के बाद बोले किसान

Ifairer