1 of 1 parts

अपने ब्वॉयफ्रैंड के सच्चे प्यार को इन बातों से पहचानें.....

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Feb, 2018

अपने ब्वॉयफ्रैंड के सच्चे प्यार को इन बातों से पहचानें.....
जिंदगी में हर किसी को कभी न कभी प्यार हो ही जाता है, चाहे वो स्कूल या कॉलेज लाइफ में हो या फिर शादी के बाद। जब यह फीलिंग किसी के दिल में आ जाती है तो उसे दुनिया में अपने पार्टनर के अलावा सब झूठ लगने लगते है। उसकी कही गई हर बात पर वह यकीन करने लगता है। उसी के साथ अपनी जिंदगी के ख्वाब देखने शुरू कर देता है और यहां तक की वह उसी से अपनी पर्सनल लाइफ भी शेयर करने लगता है। हो सकता है किसी पर खुद से भी ज्यादा यकीन करने पर बाद में आपको पछताना पड़े।इसलिए हम आपको बता रहे है कि आप कैसे अपने पाटर्नर के सच्चे प्यार पहचानें।   
आपसे हो दिन की शुरुआत- अगर आपका ब्वायफ्रैंड सच में आपसे प्यार करता है तो वह दिन की शुरुआत भी आपसे ही करेगा। सुबह उठते ही वह सबसे पहले आपको  मैसेज के जरिए गुड मार्निंग जरूर कहेगा।

समझेगा आपके काम की अहमियत- प्यार का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपना जरूरी कामकाज छोड़ कर उसी से सारा दिन फोन पर बात करते रहें। प्यार के साथ-साथ जो आपके काम की कद्र करें और सिर्फ कुछ पल के साथ में खुशी महसूस करे वही सच्चा प्यार है।

आपके लिए फिक्रमंद -आपका ब्वॉयफ्रैंड किसी के सामने आपकी तारीफ करता है लेकिन गलती हो जाने पर वह आपको उसे सुधारने के लिए सुझाव भी दे। इसका मतलब है कि सच में उसे आपकी फिक्र है। 

विश्वास भी जरूरी- जो इंसान दिल से किसी को चाहता है वह कभी भी आप पर शक नहीं करेगा। आपके आत्मसम्मान की कद्र करेगा। बात-बात पर यह नहीं कहेगा कि आप किसके साथ हैं या आपकी फ्रैंड लिस्ट में कौन-कौन से लोग शामिल हैं। यकीन के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाएगा।   

सीक्रेट्स नहीं विश्वास जरूरी-आपने किसी को लाइफपार्टनर बनाने के बारे में सोच लिया है तो उसमें यह बात होना बहुत जरूरी है कि वह आपसे कुछ न छुपाए। किसी तरह की कोई परेशानी या फिर बीते समय की कोई बुरी याद हो उसका सीक्रेट रखने की बजाय सब कुछ आपसे बेझिझक कह दे तो यही सच्चा प्यार है। बातों को छुपाने वाला इंसान उम्र भर का साथी नहीं बन पाता।

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Love & Romance,Relationship,our partner true love

Mixed Bag

News

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आवास खाली करने को एक महीने का समय और मांगा
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आवास खाली करने को एक महीने का समय और मांगा

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0