1 of 1 parts

जानिए हाथ की रेखाओं में बने शुभ संकेतो के बारे में....

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Jan, 2018

जानिए हाथ की रेखाओं में बने शुभ संकेतो के बारे में....
समुद्रशास्त्र के अनुसार हथेली की लकीरे से हम अपने भविष्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। व्यक्ति के अपने जीवन में किए गए कर्मो के अनुसार हथेली की रेखाएं भी बनती और बिगड़ती रहती हैं। जानिए हाथ की रेखाओं में बने शुभ संकेतो के बारे में ।
व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है तो व्यक्ति नौकरी में प्रभावशाली अधिकारी बनता है। 

यदि हथेली में शुक्र पर्वत शुभ हो और इसका आकार बड़ा हो तो व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है।

वहीं बुध पर्वत पर त्रिभुज का आकार बना हो तो व्यक्ति प्रशासनिक विभाग में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।

व्यक्ति के नाखून भी शुभ और अशुभ संकेत देते  है अगर नाखून एकदम साफ हो तो यह शुभ लक्षण है। इसी प्रकार अंगूठा मजबूत, लंबा, सुंदर हो तो व्यक्ति नौकरी से लाभ प्राप्त करता है।

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा कोई निशान बना हुआ है तो वह महत्वपूर्ण है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में चक्र का निशान अंगूठे पर हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है।   

#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...


Astha aur Bhakti,Zodiac,Numerology

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0