1 of 1 parts

समर स्पेशल डिश कॉर्न दही भल्ला

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Aug, 2013

समर स्पेशल डिश कॉर्न दही भल्ला
इस मौसम में यदि आप चाहते हैं ठंडक का एहसास, तो ट्राई कीजिए ये स्पेशल डीश

 सामग्री

1 कप उडद दाल
3 कप कॉर्न उबले हुए आधा कप कॉर्न फ्लोर
3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 टीस्पून कालीमिर्च साबूत
4-5 टेबलस्पून दही फेंटा हुआ
स्वादानुसार काला नमक
स्वादानुसार लालमिर्च पाउडर
स्वादानुसार चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए ऑलिव ऑयल

बनाने की विधि- उडद दाल को रातभर पानी में भिगोकर पीस लें। कॉर्न को दरदरा पीसकर अलग रख दें। अब उडद दाल में पिसा हुआ कॉर्न, नमक कॉर्न फ्लोर, हरी मिर्च और कालीमिर्च मिलाएं। इस मिश्रण से छोटे साइज के बॉल्स भल्ला बनाकर डीप फ्राई करें। तलेन के बाद कुछ देर के लिए इसे ठंडे पानी में रखें। फिर पानी निचोडकर भल्ले को अलग रख लें। अब दही में पानी और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण में भल्ले डालकर 2 घण्टे के लिए छोड दें। फिर चाट मसाला, काला नमक और लालमिर्च पाउडर छिडककर सर्व करें।
corn dahi Bhalla

Mixed Bag

News

एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन
एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0