Parenting: बच्चों के साथ करना है सफर, इन 5 स्मार्ट ट्रैवल हैक्स से अपनी ट्रिप को बनाएं सुपर कूल
By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 May, 2026
पारिवारिक छुट्टियां या फैमिली ट्रिप हमेशा सुनहरे पल और खूबसूरत यादें समेटने का मौका देती हैं। लेकिन जब सफर में नन्हे मुन्ने बच्चे साथ हों तो रोमांच के साथ साथ चुनौतियां भी दोगुनी हो जाती हैं। बिना तैयारी के की गई यात्रा पल भर में आपके मूड और बच्चे की सेहत दोनों को बिगाड़ सकती है। अगर आप भी अपनी अगली ट्रिप को बिना किसी सिरदर्द के सिर्फ खुशियों से भरपूर बनाना चाहते हैं तो निकलने से पहले इन 5 जरूरी बातों को अपनी चेकलिस्ट में जरूर शामिल कर लें।
लाइट मगर राइट पैकिंग करेंः बच्चों के साथ सफर करते समय अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा सामान भर लेते हैं जिससे परेशानी बढ़ती है। आपको ओवर पैकिंग से बचते हुए समझदारी से काम लेना है।
इमरजेंसी मेडिकल किटः बच्चों को कब बुखार उल्टी या पेट दर्द हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसलिए डॉक्टर की सलाह से जरूरी दवाएं और बैंड एड हमेशा अपने हैंडबैग में रखें।
मौसम और कपड़ों का बैकअपः आप जिस जगह जा रहे हैं वहां के मौसम को पहले से जांच लें। बच्चे कपड़े जल्दी गंदे करते हैं इसलिए कुछ एक्स्ट्रा जोड़ कपड़े हमेशा तैयार रखें।
हंगर क्राइसिस से बचने के लिए स्नैक्स बैगः भूख लगते ही बच्चे चिड़चिड़े होने लगते हैं। सफर के दौरान बाहर का खाना या अनहाइजीनिक स्ट्रीट फूड बच्चों का पेट खराब कर सकता है।
रास्ते के लिए घर से ही मखाने ड्राई फ्रूट्स रोस्टेड स्नैक्स या फल पैक कर लें। पानी की शुद्धता से कोई समझौता न करें अपनी साफ पानी की बोतल हमेशा साथ रखें।
बोरियत को कहें बाय बाय एंटरटेनमेंट किटः एक ही जगह घंटों बैठे रहना बच्चों के लिए सबसे मुश्किल काम है। उन्हें व्यस्त रखने के लिए डिजिटल और नॉन डिजिटल दोनों तरीकों का इस्तेमाल करें। उनकी पसंदीदा कलरिंग बुक्स छोटी कहानियां या कोई छोटा खिलौना साथ रखें। अगर सफर में उन्हें फोन या टैबलेट देना ही पड़े तो उनके पसंदीदा वीडियो और गेम्स ऑफलाइन डाउनलोड कर लें क्योंकि हर रास्ते पर इंटरनेट नेटवर्क मिले यह जरूरी नहीं।
ट्रिप की टाइमिंग और स्लीप शेड्यूल का तालमेलः सफर का समय इस तरह तय करें जो आपके बच्चे के सोने के रूटीन से मैच करता हो। अगर आप रात की फ्लाइट ट्रेन या दोपहर के समय सफर शुरू करते हैं तो बच्चा सोते हुए रास्ता काट लेगा और चिड़चिड़ा नहीं होगा। अपने टूर प्लान को बहुत ज्यादा टाइट न रखें। बच्चों के साथ भागदौड़ करने के बजाय बीच बीच में आराम रिलैक्सिंग ब्रेक लेते रहें।
सेफ्टी और हाइजीन से नो कॉम्प्रोमाइजः भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट प्लेस पर बच्चों की सुरक्षा और सेहत सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। स्मार्ट सेफ्टी ट्रिक बच्चे के बैग या पॉकेट में एक पर्ची पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर जरूर छोड़ दें।
हाइजीन किटः पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय इन्फेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए सैनिटाइजर वेट वाइप्स और डायपर रैश क्रीम जैसी चीजें हमेशा साथ रखें।
कागजी तैयारीः एयरपोर्ट या होटल चेक इन के समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए बच्चों के सरकारी पहचान पत्र की ओरिजिनल और फोटोकॉपी साथ रखना न भूलें। एक समझदार माता पिता की तरह की गई थोड़ी सी एडवांस प्लानिंग आपकी ट्रिप को जिंदगी भर के लिए एक खूबसूरत और यादगार अनुभव बना सकती है।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...