3 of 3 parts

आजमंगल काहो रहाराशियों मेंपरिवर्तन…इन राशियों पर रहेगा शुभ

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Jan, 2018

आजमंगल काहो रहाराशियों मेंपरिवर्तन…इन राशियों पर रहेगा शुभ
आजमंगल काहो रहाराशियों मेंपरिवर्तन…इन राशियों पर रहेगा शुभ
कन्या-मंगल के कारण समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अतिरिक्ति आय होने की संभावना बन रही है और नौकरी में तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर झगड़ा होने की सम्भावना है।
तुला- मंगल आपकी राशि से निकलने से इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। धन लाभ की पूरी सम्भावना है। कई महीनों से बिगड़े काम बनते नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान आपकी  किसी खास इंसान से बहस के चलते अनबन भी हो सकती है। सेहत के लिहाज से यह परिवर्तन आपको कष्ट देगा सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि- मंगल के इस राशि में प्रवेश करने से इस राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। जिसके चलते नौकरी में परेशानियां आ सकती है और व्यापार में नुकसान की सम्भावना है। परिवार के सदस्यों से अनबन भी हो सकती है कुल मिलाकर आपको सावधान रहना होगा। कामकाज के साथ आपकी व्यस्तता भी बढ़ सकती है। इस कारण करीबी लोगों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। 

धनु-धनु राशि के लिए मंगल का प्रभाव खतरा लेकर आ सकता है। धन हानि की संभावना है। किसी मामले में आप फंस सकते हैं जिसका असर आपकी आमदनी में दिखेगा। यात्रा की संभावना है। छात्रों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ फल दे सकता है।

मकर- मकर राशि वालों को मंगल का परिवर्तन शुभ हो सकता है। आमदनी बढ़ने की संभावना है कहीं से कई महीनों का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है । परेशानियां खत्म होंगी जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप कई महत्वपूर्ण यात्राएं करेंगे।

कुंभ- विद्यार्थियों के लिये शानदार समय रहने के आसार हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं या कहीं साक्षात्कार देने जा रहे हैं तो तैयारी के साथ जायें परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों के लिये भी समय बढ़िया है प्रयास सफल हो सकते हैं।

मीन- आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पराक्रम के स्तर भी आपके लिये यह समय लाभकारी रहने के आसार हैं। अचानक लाभ प्राप्ति का योग बना रही है। इस दौरान यात्राओं से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलने के आसार हैं विशेषकर बड़े भाई का साथ आपको मिल सकता है। अतीत में ही यदि किसी परियोजना में निवेश किया है तो इस समय धन लाभ की पूरी संभावनाएं आपके लिये बन रही हैं।

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप


आजमंगल काहो रहाराशियों मेंपरिवर्तन…इन राशियों पर रहेगा शुभ Previous
Astha aur Bhakti,Numerology,Zodiac

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0