1 of 1 parts

बच्चों को इस तरह बनाएं जीनियस, ब्राइट होगा फ्यूचर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Aug, 2024

बच्चों को इस तरह बनाएं जीनियस, ब्राइट होगा फ्यूचर
बच्चों की परवरिश के लिए माता-पिता को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हर मां-बाप चाहता है कि उनका बेटा भविष्य में इंटेलिजेंट और ब्राइट फ्यूचर वाला बने। अगर आप भी अपने बच्चों को जीनियस बनाना चाहते हैं तो आपको इंप्रूवमेंट की जरूरत है। जब बच्चे छोटे होते हैं तो पेरेंट्स की यह जिम्मेदारी होती है कि वह उनके भविष्य के बारे में सोचें। ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों को फोकस पावर के बारे में बताना चाहिए, ताकि वह चीजों को जल्दी से जल्दी सीख पाए। आज नीचे आपको कुछ टिप्स बताए जाएंगे जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को फोकस पॉइंट के बारे में बता सकते हैं।
मेडिटेशन

वैसे तो मेडिटेशन हर एक व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन बच्चे एक कच्चे घड़े की तरह होते हैं। जब वह शुरू से ही मेडिटेशन करना शुरू करते हैं तो उनका मानसिक संतुलन सही रहता है। पेरेंट्स को अपने बच्चों को फोकसिंग पावर के बारे में बताना चाहिए बच्चों के रूटीन में मेडिटेशन को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

दबाव न दें
जब माता-पिता अपने बच्चों पर फोकस बढ़ाना चाहते हैं, तब वह बच्चों पर अधिक दबाव डालने लगते हैं यह पढ़ाई का बोझ होता है। पेरेंट्स को यह समझना चाहिए कि बच्चे बहुत नाजुक होते हैं उन पर किसी तरह का प्रेशर नहीं बनना चाहिए। इस तरह से उनका मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

इंटरेस्ट
अक्सर ऐसा होता है कि पेरेंट्स अपनी चीजों को बच्चों पर थोपने लग जाते हैं बल्कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आपके बच्चे का इंटरेस्ट जिस चीज में हो आपको उन्हें करने देना चाहिए। इस तरह से बच्चे की ग्रोथ अच्छी होती है। जब वह अपनी पसंदीदा फील्ड में जाते हैं तो सफल होते हैं।

आजादी
एक समय के बाद बच्चों की आजादी बहुत जरूरी होती है। पेरेंट्स को बच्चों को इतना आजाद करना चाहिए कि वह अपने फैसलों को खुद ले सके। इस तरह से उनका मन डेवलप होता है और सही गलत को समझने की शक्ति मिलती है। माता-पिता को कभी भी अपने बच्चों पर रोक-टोक नहीं लगानी चाहिए इससे उनका मेंटल हेल्थ खराब होता है।

#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें


Make children geniuses in this way, the future will be bright

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0