1 of 1 parts

घर पर ऐसे बनाएं गुड़ और आटे की मठरी.....

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Nov, 2018

घर पर ऐसे बनाएं गुड़ और आटे की मठरी.....
आपने बाजार की बनी मठरी तो बहुत खाई होगी लेकिन आज घर पर गुड़ और आटे से तैयार मठरी बना कर खाएं, आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएगें। यह खाने में क्रिस्पी और बनाने में भी काफी आसान है। आइए जानिए मठरी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
गुड़- 150 ग्राम
पानी- 110 मि.ली.
गेहूं का आटा- 400 ग्राम
घी- 60 ग्राम
तिल के बीज- 30 ग्राम
तेल- तलने के लिए

विधि
1. सबसे पहले पैन में 150 ग्राम गुड़, 110 मि.ली. पानी डाल कर इसे पूरी तरह घुलने तक गर्म करें और एक तरफ रख दें।
2. बाऊल में 400 ग्राम गेहूं का आटा, 60 ग्राम घी, 30 ग्राम तिल के बीज लेकर नरम आटे की तरह गूंथ लें और 20 से 25 मिनट के लिए एक तरफ रखें।
3. अब आटे को बॉल के आकार में गोल करके इसे मोटी रोटी की तरह बेल लें।
4. अब रोटी में से सर्कल मोल्ड के साथ दबा कर छोटे गोल आकार के टुकड़े निकालें।
5. फिर कढ़ाई में तेल गर्म करके इसे सुनहरी भूरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
6. गुड़ और आटे की मठरी बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें या फिर ठंडा होने पर एयरटाईट कंटेनर में रखें।

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


homemade, gur atta mathri, mathri, मठरी

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer