1 of 1 parts

मानसून और गर्मी में पिंपल्स की छुट्टी महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें नीम के इन 4 जादुई तरीकों से पाएं बेदाग निखार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 Jun, 2026

मानसून और गर्मी में पिंपल्स की छुट्टी महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें नीम के इन 4 जादुई तरीकों से पाएं बेदाग निखार
​गर्मियों की चिपचिपाहट और मानसून की उमस अपने साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं लेकर आती है। तेज धूप पसीना और प्रदूषण के कारण चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल कील मुंहासे और टैनिंग की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में लोग महंगे और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं जबकि इसका असली और परमानेंट इलाज आपके घर के आसपास ही मौजूद है। ​आयुर्वेद में नीम को त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल एंटीफंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा के जिद्दी बैक्टीरिया को खत्म करने और एक्स्ट्रा सीबम तेल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
अगर आप इस मौसम में नीम का सही तरीके से इस्तेमाल करें । तो बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरल ग्लो पा सकते हैं। आइए जानते हैं नीम को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के 4 सबसे असरदार तरीके

​जिद्दी दाग धब्बों के लिए नीम और दही का फेस पैक
अगर चेहरे पर पिंपल्स के दाग रह गए हैं तो यह पैक आपके लिए बेस्ट है। 10 से 15 ताजी नीम की पत्तियों को अच्छे से धोकर पीस लें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच दही और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा की गहराई से सफाई कर चेहरे को बेदाग बनाता है।

​ऑयली स्किन से छुटकारा नीम वाटर टोनर
ह्यूमिडिटी के मौसम में बार बार आने वाले तेल को रोकने के लिए नीम का टोनर बेहद कारगर है। नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। पानी आधा रह जाने पर इसे छानकर ठंडा करें और एक स्प्रे बोतल में भर लें। आप इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिक्स कर सकते हैं। दिन में 2 से 3 बार इसे चेहरे पर स्प्रे करें। यह त्वचा को फ्रेश रखेगा और एक्स्ट्रा ऑयल को रोक देगा।

ड्राई स्किन के लिए नीम और शहद का कॉम्बो
अगर आपकी स्किन ड्राई है और मुंहासे भी हो रहे हैं तो नीम के साथ शहद का इस्तेमाल करें। नीम के पेस्ट में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें। शहद त्वचा की नमी को लॉक करता है और नीम इंफेक्शन से बचाता है।

​इंस्टेंट रिलीफ नीम और एलोवेरा का जादुई मिक्स
धूप से झुलसी त्वचा या पिंपल्स की सूजन को कम करने के लिए यह सबसे बेस्ट तरीका है। नीम की पत्तियों के पेस्ट में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है और मुंहासों की जलन व रेडनेस गायब हो जाती है।
​नीम बेहद प्रभावशाली होता है इसलिए चेहरे पर सीधे लगाने से पहले हाथ या गर्दन पर पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी भी तरह की खुजली या जलन हो तो इसका इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही मानसून और गर्मियों में घर से बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।
हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या सचमुच लगती है नजर !


magical neem remedies, neem remedies, monsoon, summer, expensive products, pimples

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer