1 of 1 parts

जानिए चेहरे के अनचाहे बाल हटाने का कौन सा तरीका आपकी स्किन के लिए सबसे सही और सुरक्षित है

By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Sep, 2026

जानिए चेहरे के अनचाहे बाल हटाने का कौन सा तरीका आपकी स्किन के लिए सबसे सही और सुरक्षित है
महिलाओं के चेहरे पर बहुत हल्के और बारीक बाल होना पूरी तरह प्राकृतिक है लेकिन जब इन्हें हटाने की बात आती है तो अक्सर महिलाएं शेविंग थ्रेडिंग या वैक्सिंग को लेकर उलझन में रहती हैं। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार हर तरीके का असर और सुरक्षा स्तर अलग होता है। 

​विशेषज्ञों द्वारा बताए गए तरीके और उनकी सच्चाई


​लेज़र हेयर रिमूवल यह तरीका चेहरे के बालों से हमेशा के लिए राहत पाने का सबसे सुरक्षित और असरदार माध्यम है। यह तकनीक बालों की जड़ों पर काम करती है जिससे बालों की ग्रोथ धीरे धीरे खत्म हो जाती है। 


​फेस शेविंग रेज़र से चेहरे के बाल हटाना बहुत आसान और सुरक्षित विकल्प है यह बात पूरी तरह गलत है कि शेविंग करने से बाल मोटे या काले आते हैं। शेविंग सिर्फ त्वचा की ऊपरी सतह से बाल काटती है और इसका बालों की मोटाई से कोई संबंध नहीं होता। ​इलेक्ट्रोलिसिस तकनीक सफेद या ग्रे बालों को हमेशा के लिए हटाने का यह अकेला तरीका है हालांकि इसमें थोड़ा दर्द हो सकता है और त्वचा पर दाग धब्बों का खतरा रहता है। 


​ट्रिमर का उपयोग शेविंग की तरह ट्रिमर भी एक अच्छा और सुरक्षित माध्यम है। चेहरे के लिए हमेशा एक ही दिशा में चलने वाले ट्रिमर का उपयोग करना चाहिए। गोल घूमने वाले ट्रिमर से त्वचा कट सकती है। 


थ्रेडिंग आइब्रोज़ के लिए धागे का इस्तेमाल सही है। लेकिन पूरे चेहरे पर थ्रेडिंग कराने से त्वचा ड्राई और खुरदरी हो सकती है साथ ही त्वचा पर झाइयां भी पड़ सकती हैं। ​घरेलू नुस्खे जैसे हल्दी और बेसन हल्दी या बेसन के लेप से चेहरे के बाल पूरी तरह नहीं हटते हैं। ज्यादा हल्दी इस्तेमाल करने से संवेदनशील त्वचा पर जलन और लालिमा हो सकती है। 



​हेयर रिमूवल क्रीम यह सिर्फ कुछ समय के लिए बाल हटाती है इन क्रीमों में मौजूद रसायन चेहरे की कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और रंगत काली कर सकते हैं। 


​वैक्सिंग विशेषज्ञ चेहरे पर वैक्सिंग कराने की सख्त मनाही करते हैं। वैक्सिंग करते समय त्वचा खिंचती है जिससे झुर्रियां पड़ सकती हैं। इसके अलावा इससे पिंपल्स और बालों की जड़ों में इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। 


​स्किन एक्सपर्ट्स की खास राय डर्माप्लेनिंग


​आजकल क्लिनिक में डर्माप्लेनिंग नाम का ट्रीटमेंट काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें डॉक्टर एक खास सर्जिकल ब्लेड की मदद से चेहरे के बारीक बालों और डेड स्किन को बहुत सावधानी से हटाते हैं। इससे चेहरा पूरी तरह साफ हो जाता है और त्वचा में तुरंत नया ग्लो आ जाता है। 


​त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी बातें


​चेहरे पर शेविंग करने से पहले एलोवेरा जेल या फेशियल ऑयल जरूर लगाएं। ​बाल हटाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है​अगर चेहरे पर मुहांसे या पिंपल्स हों तो उस जगह ब्लेड या धागा बिल्कुल न चलाएं। 


हेमलता शर्मा जयपुर

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


facial hair removal method,facial hair removal,hair removal

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer