1 of 1 parts

Fashion Trends : ऑफिस फैशन का नया अंदाज़ काठ के बैंगल्स से पायें एलीगेंट लुक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 May, 2026

Fashion Trends : ऑफिस फैशन का नया अंदाज़ काठ के बैंगल्स से पायें एलीगेंट लुक
आज के दौर में फैशन सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं है बल्कि यह आपकी शख्सियत और आराम का आईना है। ऑफिस वियर में अक्सर हम वही पुराने सोने या चांदी के गहनों से बोर हो जाते हैं ऐसे में वूडन बैंगल्स यानी काठ की चूड़ियाँ एक शानदार विकल्प बन कर उभरी हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें न टूटने का डर है और न ही पुराना होने की टेंशन बस है तो सिर्फ एक हमेशा तरो ताज़ा रहने वाला टाइमलेस लुक। 
इस सीजन के सात बेहतरीन डिजाइन्स: 

स्क्वायर शेप कुंदन बैंगल्स: 
पारंपरिक कुंदन को जब लकड़ी के बेस पर लगाया जाता है तो यह एक रॉयल लुक देता है। इसका चौकोर आकार इसे और भी आधुनिक बनाता है। 

स्टोन एंड ब्रास फ्यूजन: 

अगर आपको थोड़ा चमक धमक पसंद है तो ब्रास वर्क और पत्थरों वाली ये वूडन बैंगल्स कमाल की लगती हैं। ये फ्यूजन आउटफिट्स के लिए परफेक्ट हैं। 

राउंड वूडन बैंगल्स: 
बिना पॉलिश वाली ये सिंपल और सोबर चूड़ियाँ उन लोगों के लिए हैं जो मिनिमलिस्ट स्टाइल पसंद करते हैं। इसमें ब्रास के छोटे हार्ट शेप के टुकड़े इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं। 

हैंड पेंटेड: 
आर्टिस्टिक वेयर फूलों के डिजाइन और चटक रंगों वाली ये हैंड पेंटेड चूड़ियाँ आपके ऑफिस लुक में रंग भर देती हैं। इन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। 

कस्टमाइज नेम बैंगल्स: अपनी पहचान को अपने गहनों में उतारें इन बैंगल्स पर आप अपना नाम या कोई प्रेरणादायक शब्द जैसे निडर लिखवा सकते हैं। 

गोल्डन वर्क बैंगल्स: 

बारीक सुनहरे बिंदुओं वाली ये डिजाइन गोल और चौकोर दोनों स्टाइल में आती हैं जो काफी बोल्ड लगती हैं। 

ब्रास वर्क: 
क्लासिक लकड़ी की चूड़ियों पर ब्रास की महीन पट्टियों का काम इसे क्लासी और स्टाइलिश बनाता है। वूडन बैंगल्स को हमेशा कंट्रास्ट में पहनें अगर आपने हल्के रंग का कुर्ता या शर्ट पहना है तो गहरे रंग जैसे डार्क महोगनी के वूडन बैंगल्स चुनें। 

 -हेमलता शर्मा, जयपुर

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


Wooden bangles, office wear fashion, timeless jewelry, sustainable accessories, jewelry alternatives, professional styling, fashion trends,

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer