1 of 1 parts

Fashion : समर वेडिंग्स में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट हैं ये इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Jun, 2026

Fashion : समर वेडिंग्स में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट हैं ये इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स
शादी और पार्टियों का सीजन आते ही हर लड़की के मन में यही सवाल उठता है कि ऐसा क्या पहना जाए जो स्टाइलिश भी लगे और इस चिपचिपी गर्मी में आरामदेह भी रहे। भारी भरकम पारंपरिक कपड़े इस मौसम में बहुत परेशान करते हैं इसीलिए आजकल लड़कियों की पहली पसंद इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स बन चुके हैं। 
यह ड्रेसेस भारतीय परंपरा की खूबसूरती को समेटे हुए वेस्टर्न स्टाइल का आराम और ग्लैमर देती हैं। गर्मियों के हिसाब से इंडो वेस्टर्न लुक्स आपको भीड़ से अलग और पूरी तरह फोटो फ्रेंडली दिखाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बेहतरीन समर फ्रेंडली ऑप्शंस के बारे में। ​

शरारा और क्रॉप टॉप सेट: 

आजकल लड़कियां इंडो वेस्टर्न शरारा सेट को बहुत पसंद कर रही हैं। गर्मियों के लिए भारी एम्ब्रॉयडरी की जगह हल्के चिकनकारी थ्रेड वर्क या फ्लोरल प्रिंट वाले शरारा सबसे अच्छे रहते हैं। इसके साथ क्रॉप टॉप या केप स्टाइल पेपलम टॉप पहनने से लुक एकदम रॉयल हो जाता है। इस मौसम में सूती जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक का शरारा पहनना सबसे सही रहता है। रिसेप्शन या संगीत नाइट में इसके साथ मिनिमल मेकअप और ओपन वेव्स हेयरस्टाइल करके आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। ​

पलाजो विथ लॉन्ग श्रग: 

इंडो वेस्टर्न पलाजो सेट उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो हल्का और आरामदायक लेकिन बेहद एलिगेंट लुक चाहती हैं । गर्मियों की हल्दी या मेहंदी सेरेमनी के लिए पेस्टल कलर्स जैसे पाउडर ब्लू पीच या मिंट ग्रीन के पलाजो सेट बहुत खूबसूरत लगते हैं। दुपट्टे की झंझट से बचने के लिए आप पलाजो और क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग श्रग या केप पहन सकती हैं। इसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और न्यूड मेकअप आपके लुक को बहुत फ्रेश और अट्रैक्टिव बना देगा। ​

धोती पैंट और क्रॉप टॉप: 

अगर आप कुछ अलग और बेहद मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं तो धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या क्रॉप टॉप और लॉन्ग जैकेट पहन सकती हैं । यह आउटफिट गर्मियों के लिए बहुत ही आरामदायक और हवादार होता है। कॉटन या रेयॉन फैब्रिक में बनी धोती पैंट आपको बेहद स्टाइलिश और कूल लुक देती है इसे आप कॉकटेल पार्टी या रिंग सेरेमनी में पहन सकती हैं। इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल और सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी बहुत जचती है। ​

इंडो वेस्टर्न गाउन विथ श्रग: 

आजकल समर वेडिंग्स में इंडो वेस्टर्न गाउन और श्रग सेट भी काफी ट्रेंड में हैं । हल्के फैब्रिक जैसे शिफॉन या जॉर्जेट का सिंपल कट गाउन और उसके ऊपर फ्लोरल प्रिंटेड सिल्क या ऑर्गेंजा का श्रग पहनने से लुक बहुत शानदार आता है। यह पहनने में बहुत हल्का होता है और इसमें आपको भारीपन का अहसास बिल्कुल नहीं होता। इसे पहनकर आप पूरी पार्टी में बिना किसी परेशानी के घूम सकती हैं और यह दिखने में भी बहुत ग्रेसफुल लगता है। 


 -हेमलता शर्मा,  जयपुर

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !


Indo-Western outfits, Wedding party season, Comfortable style, Sticky heat, Girls fashion, Traditional attire alternative,

Mixed Bag

News

सलमान खान के साथ मेरा कंफर्ट जोन रहा है, शबीना खान ने साझा किए सितारों के साथ काम के अनुभव
सलमान खान के साथ मेरा कंफर्ट जोन रहा है, शबीना खान ने साझा किए सितारों के साथ काम के अनुभव

Ifairer