बच्चों को स्वावलंबी बनाने के आसान और व्यावहारिक तरीके
By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Aug, 2026
बच्चों में जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना तब तक विकसित नहीं हो सकती जब तक उन्हें निर्णय लेने और काम करने की स्वतंत्रता न दी जाए। यदि माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे बड़े होकर जिम्मेदार इंसान बनें तो उन्हें बचपन से ही कुछ बुनियादी और दैनिक आदतों को सिखाना बेहद जरूरी है।
दैनिक कार्यों के लिए आत्मनिर्भरताबच्चों को सुबह समय पर उठने और स्कूल जाने के लिए स्वयं तैयार होने की आदत डालने दें। यूनिफॉर्म पहनना। जूते-मोजे संभालना और समय-सारणी के अनुसार बस्ता तैयार करना जैसे कार्य उन्हें खुद करने दें।
स्वच्छता और व्यवस्था का पाठबिस्तर ठीक करना पढ़ाई के बाद किताबें अलमारी में रखना खिलौनों को निश्चित स्थान पर समेटना और स्टडी टेबल को व्यवस्थित रखना जैसी छोटी-छोटी जिम्मेदारियां उन्हें सौंपें। इससे उनमें अनुशासन आता है।
प्रोजेक्ट और असाइनमेंट में मार्गदर्शनस्कूल के प्रोजेक्ट्स या गतिविधियों को बच्चे को स्वयं पूरा करने के लिए प्रेरित करें। अभिभावक केवल मार्गदर्शन प्रदान करें पूरा काम खुद न करें। इससे बच्चों में समस्या-समाधान की क्षमता बढ़ती है।
गृह-कार्यों और रसोई में सहभागिताबिना किसी लिंगभेद के लड़का और लड़की दोनों को घरेलू कामों में शामिल करें। भोजन के समय पानी की बोतलें रखना खाना परोसने में मदद करना और खाने के बाद अपनी प्लेट सिंक तक ले जाना जैसी आदतें उन्हें जिम्मेदार बनाती हैं।
विचार अभिव्यक्ति और स्वतंत्रताजब बच्चे किसी समस्या में उलझें तो उन्हें स्वयं उसका हल खोजने का अवसर दें। इसके अतिरिक्त घर के सामान्य विषयों पर उनकी राय लें जिससे उनका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!