1 of 1 parts

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के आसान और कारगर उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Mar, 2026

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के आसान और कारगर उपाय
जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ रही है लू और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल करना शुरू कर दिया है। गर्मी का यह मौसम न केवल असहज होता है बल्कि शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याएं भी लेकर आता है। 
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हमारे शरीर का 60-70 प्रतिशत हिस्सा पानी है और पसीने के जरिए इलेक्ट्रोलाइट्स का बाहर निकलना थकान सिरदर्द और हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है। ​इस गर्मी में खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए पेश है एक खास हाइड्रेशन गाइड। 

पानी से करें पक्की दोस्तीः
​गर्मी में प्यास लगने का इंतजार न करें। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर 12-15 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आपको सादा पानी पीना पसंद नहीं है तो उसमें पुदीने के पत्ते नींबू की बूंदें या अदरक का छोटा टुकड़ा डालकर उसे डिटॉक्स वाटर बना सकते हैं। ​

सिर्फ पानी नहीं इलेक्ट्रोलाइट्स भी हैं जरूरीः ​
पसीने के साथ शरीर से सोडियम और पोटेशियम जैसे जरूरी खनिज निकल जाते हैं। इसकी भरपाई के लिए ये नेचुरल ड्रिंक्स सबसे बेस्ट हैं: ​ 

नारियल पानी: 
विटामिन्स और खनिजों का भंडार। 

नींबू पानी: 
विटामिन-सी के साथ ताजगी का डोज। ​

छाछ और दही: 
पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स की कमी पूरी करते हैं।

​डाइट में शामिल करें पानी वाले फलः
​गर्मी के मौसम में कुदरत हमें ऐसे फल देती है जो पानी से भरपूर होते हैं। 

तरबूज और खरबूजा: 
इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है। 

अंगूर और संतरा: 
विटामिन-सी और हाइड्रेशन का बेहतरीन मेल। 

कीवी और अनानास: 
ये शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करते हैं।

​कच्ची सब्जियों का सलाद कवचः 
​भोजन में खीरा ककड़ी और टमाटर जैसी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। खीरे में लगभग 95% पानी होता है जबकि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। लौकी और तरोई जैसी ठंडी तासीर वाली सब्जियां भी फायदेमंद हैं। ​

इन हाइड्रेशन दुश्मनों से रहें दूरः
​कुछ चीजें हमें लगती प्यास बुझाने वाली हैं, लेकिन वे शरीर को और सुखा देती हैं। अत्यधिक चाय-कॉफी कैफीन शराब और बाजार में मिलने वाले ज्यादा चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स से बचें। ये शरीर में पानी के अवशोषण को धीमा कर देते हैं। ​

खुद को हाइड्रेटेड रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस थोड़ी सी सावधानी और सही चुनाव की जरूरत है। अपनी पानी की बोतल हमेशा साथ रखें और मौसमी फलों का आनंद लें। याद रखें एक हाइड्रेटेड शरीर न केवल बीमारियों से दूर रहता है बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी बनी रहती है।​ इस गर्मी अपनी सेहत को दें प्राथमिकता और पानी पीना न भूलें। 

-हेमलता शर्मा,  जयपुर

#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां


New Delhi, Summer, Heat waves, Dehydration, Electrolytes, Health experts, Fatigue, Heat stroke,

Mixed Bag

Ifairer