1 of 1 parts

घर में ही बनाएं शाही शीरमाल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Oct, 2016

घर में ही बनाएं शाही शीरमाल
शीरमाल मुगलाई शाही पकवान है, यह एक तरह की रोटी होती है जो मैदे, घी और चीनी से बनी होती है, खास बात यह है कि यह मुस्लिम शादियों और पार्टी में खास तौर पर बनवाई जाती हैं। अगर आप शीरमाल को घर पर ही बनाने की सोच रही हैं तो इसे जरूर पढें...
सामग्री
500 ग्राम घी
1 किलो शद्ध घी
3 किलो मैदा
1 ग्राम केसर
100 ग्राम चीनी
4-5 बूंद इत्र
2 लीटर दूध
1 ग्राम अतिरिक्त केसर ब्रश करने के लिए
स्वादानुसार नमक।
बनाने की विधि मैदा में नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पिघला हुआ शुद्ध घी और घी, केसर। चीनी और इत्र डालकर मिलाएं। दूध डालकर नर्म आटा गूथें। इस मिश्रण से छोटी-छोटी गोलियां बनाकर बेल लें। केसर को 200 मिली। गर्म पानी में घोल लें। केसर पानी को प्रत्येक शीरमाल पर पकाने से पहले ब्रश से लगाएं। तंदूर में पकाएं या फिर 220 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म अवन में 2-3 मिनट बेक करें। निकालकर हलका दूध लगाकर दोबारा बेक करें।


 
Delicious shahi Sheermal recipe, shahi sheermal recipe, sheermal roti recipe, how to make Sheermal recipe, shahi Sheermal, muglai dish, recipe in hindi

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0