1 of 1 parts

कुकिंग में माइक्रोवेव बना वरदान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 July, 2012

कुकिंग में माइक्रोवेव बना वरदान
किचिन के काम को आसान व सुविधाजनक बनाने में माइक्रोवेव ओवन का आज के दौर में महत्वपूर्ण योगदान है। यही कारण है कि आजकल माइक्रोवेव ने घर में अपनी जगह बना ली है, और हो भी क्यों ना, ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के लिए तो यह एक वरदान है। कुकिंग के बहुत सारे काम ऎसे हैं, जिन्हें आप माइक्रोवेव में बहुत आसानी से कर सकती हैं। बैंगन का भरता बनाने के लिए बैंगन को आप इसमें आसानी से पका सकती हैं। बैगन धो कर उसमें कई जगह चाकू से छेद कर दें या लहसुन की कलियां लगा दें या आप चाहे तो लौंग और हींग को भी लगा सकती हैं। बैंगन पर थोडी चिकनाई लगा दें यदि मध्यम आकार का बैंगन है तो 2 मिनट और यदि बडा है तो 3 मिनट का टाइम सैट करें। टमाटर यदि जल्दी छीलने हों तो माइक्रोवेव में कांच के बाउल में पानी रखें। बॉयल होने पर उसमें टमाटर डाल कर 3 सैकंड चलाएं। छिलका आसानी से उतर जाएगा। पालक या कोई भी पत्तेदार सब्जी ब्लांच करनी हो तो उसे धो कर कांच के बरतन में ढक कर 1/2 मिनट टाइम सैट कर के पकालें। फिर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। थोडी देर बाद फ्रिज में रखें और सुविधानुसार प्रयोग करें। पालक को पीस कर प्यूरी भी बनाई जा सकती है माइक्रोवेव में सब्जियों का रंग सुरक्षित रहता है।
मखाने नमकीन करने हों तो हाथ में चिकानाई ले कर मखानों पर रगड दें। नमक छिडकें। फिर एक बाउल में इन्हें रखें। 1 मिनट टाइम सैट करें कुरकुरे मखाने तैयार हो जाएंगे। इसी तरह मंूगफली के दाने भूनने हों तो नमक, मसाला व चिकानाइर लगाकर 1-2 मिनट चलाएं। मंगूफली के दाने भुन जाएंगे। खाने वाला गोंद माइक्रोवेव की प्लेट पर रख दें। 1/2मिनट टाइम सैट करें। गोंद एकदम फूल जाएगा। फिर इसे पीस कर लड्डू बनाने में प्रयोग करें। तिल व खरबूजे के बीज भी सूखे बाउल में डाल कर माइक्रोवेव में रखें। 1/2 मिनट में बीज फूल जाएंगे। माइक्रोवेव में किशकिश को 30-40 सैकं ड में फुला कर मुलायम बनाया जा सकता है। इसी तरह बादाम को भी ब्लांच कर सकती हैं। माक्रोवेव में पापड को भी भूना जा सकता है। माइक्रोवेव की प्लेट पर एक साथ 2-3 पापड बिछा दें और भून लें।
माइक्रोवे में पौपकौर्न, केक व कुकीज भी बनाई जा सकती हैं। इडली व ढोकला भी इस में 3-4 मिनट में आराम से बन जाता है। आजकल बाजार में इडली व ढोकला बनाने के लिए प्लास्टिक के बर्तन आराम से मिल जाते हैं। बेक्ड या स्टीम्ड सब्जियाँ बनाने के लिए माइक्रोवेव का प्रयोग बहुत लाभदायक है। इसी तरह अपने स्वादानुसार आप माइक्रोवेव मेंविविध प्रकार कीचीजें बना सकती हैं। सर्वेक्षणों से यह सिद्ध हो चुका है कि माइक्रोवेव में कुकिं ग करने से गैस व ओटीजी का अपेक्षा 30प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक समय की बचत होती है। विशेष बात यह है कि इसमें खाने की पौष्टिकता व प्राकृतिक स्वाद करकरार रहता है। माइक्रोवेव कुकिंग में अपेक्षाकृत कम घी, तेल की जरूरत पडती है। इसमें कुकिंग करने से मसालों की सुगंध सुरक्षित रहती है और पकाने में कम पानी की जरूरत होती है।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer