1 of 1 parts

Beauty : बालों को तेजी से लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Jun, 2026

Beauty : बालों को तेजी से लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें
​लंबे चमकदार और मजबूत बाल पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन आजकल के प्रदूषण खराब लाइफस्टाइल और महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के कारण बाल तेजी से टूटने और बेजान होने लगते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल और रुखे बालों से परेशान हैं तो महंगे ट्रीटमेंट्स के बजाय रसोई में रखी चीजों से बालों की कायापलट कर सकते हैं।नारियल तेल बालों के लिए अमृत माना जाता है लेकिन अगर आप इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर इस्तेमाल करेंगे तो बालों की ग्रोथ दोगुनी तेजी से होने लगेगी। आइए जानते हैं इन 3 असरदार घरेलू तरीकों के बारे में: ​
एलोवेरा और नारियल तेल : 

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं या स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ की समस्या है तो यह मिक्सचर सबसे बेस्ट है। एलोवेरा बालों को नमी देता है और नारियल तेल उन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिला लें। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 45 मिनट रखने के बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।


​कैस्टर ऑयल और नारियल तेल : 

कैस्टर ऑयल अरंडी का तेल बालों को मोटा और घना बनाने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद रिसिनोइक एसिड स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। चूंकि यह तेल काफी गाढ़ा होता है इसलिए इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाना आसान हो जाता है। बराबर मात्रा में नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को आपस में मिक्स कर लें। इस गुनगुने तेल से स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें। इसे 2 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें और फिर शैम्पू कर लें।

​प्याज का रस और नारियल तेल : 
प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकने का सबसे अचूक उपाय है। इसमें पाया जाने वाला सल्फर नए बाल उगाने में मदद करता है और कोलेजन बढ़ाता है जिससे बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है। 2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच ताजा प्याज का रस मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार आजमाया जा सकता है। ​

कौन सा नुस्खा कब अपनाएं: 
चमकदार बालों और डैंड्रफ से छुटकारे के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल हफ्ते में 2 बार का इस्तेमाल करें। नए बाल उगाने और वॉल्यूम बढ़ाने के लिए नारियल तेल और कैस्टर ऑयल हफ्ते में 1 बार का प्रयोग करें। भयंकर हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए नारियल तेल और प्याज का रस हफ्ते में 2 बार लगाएं। 

-​हेमलता शर्मा, जयपुर

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


Lifestyle Desk, Mumbai, hair care routine long shiny strong hair, pollution lifestyle damage hair fall, chemical products alternative natural remedies, home remedies healthy hair growth, organic hair treatment tips, split ends breakage solutions,

Mixed Bag

News

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान
आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

Ifairer