1 of 1 parts

Beauty: टूटते और कमजोर नाखूनों से हैं परेशान तो डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए इन 5 तेलों से मिलेगी सुपरफास्ट ग्रोथ और गजब की मजबूती

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Jun, 2026

Beauty: टूटते और कमजोर नाखूनों से हैं परेशान तो डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए इन 5 तेलों से मिलेगी सुपरफास्ट ग्रोथ और गजब की मजबूती
​लंबे चमकदार और खूबसूरत नाखून हर किसी की चाहत होते हैं लेकिन कई बार पोषण की कमी या खराब आदतों के कारण नाखून बढ़ने से पहले ही टूटने या फटने लगते हैं। अगर आप भी महंगे नेल ट्रीटमेंट्स कराकर थक चुके हैं तो अब घरेलू और प्राकृतिक उपायों को अपनाने का समय है। ​
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार हमारे नाखून कैरेटीन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं । बार बार पानी में काम करने केमिकल वाले डिटरजेंट और एसीटोन युक्त नेल पेंट रिमूवर के इस्तेमाल से नाखूनों की प्राकृतिक नमी छिन जाती है। डॉक्टर रूबेन ने 5 ऐसे तेलों की लिस्ट साझा की है जिनकी नियमित मालिश से नाखून न सिर्फ तेजी से बढ़ेंगे बल्कि मजबूत भी हो जाएंगे। ​

नाखून खराब होने की मुख्य वजहें:
​त्वचा की तरह नाखूनों पर कोई सुरक्षात्मक परत नहीं होती। जिसके कारण इनकी नमी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है इसके मुख्य कारण हैं:- केमिकल वाले बर्तनों और कपड़ों के साबुन का इस्तेमाल करना। बहुत अधिक एसीटोन वाले नेल पेंट रिमूवर का प्रयोग करना। मौसम में बदलाव और शरीर में हाइड्रेशन की कमी होना। ​

नेल ऑयल मसाज के बेमिसाल फायदे: ​

नाखूनों पर तेल की मालिश करने से उनका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे वे स्वस्थ तरीके से बढ़ते हैं इसके अन्य फायदे निम्नलिखित हैं:- नाखून और क्यूटिकल्स गहराई से हाइड्रेट रहते हैं। नेल बेड मजबूत होता है जिससे नाखून जड़ से नहीं उखड़ते। नाखूनों की इलास्टिसिटी बढ़ती है और वे टूटने से बचते हैं। यह नाखूनों पर एक सुरक्षा कवच बना देता है जो बाहरी डैमेज से रक्षा करता है। ​


डॉक्टर की लिस्ट के ये 5 तेल बदल देंगे आपके नाखूनों की रंगत:

​नारियल तेल:  नारियल का तेल फैटी एसिड विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है ।यह नेल प्लेट के अंदर तक जाकर गहरी नमी देता है। यह रूखेपन को दूर करता है। फंगल इन्फेक्शन से बचाता है और क्यूटिकल्स को सॉफ्ट रखता है। हथेलियों पर कुछ बूंदें लेकर रगड़ें ताकि तेल हल्का गर्म हो जाए फिर नाखूनों पर 5 मिनट मालिश करके रातभर के लिए छोड़ दें। ​

कैस्टर ऑयल: अगर आपके नाखून बहुत पतले हैं और बेहद धीमी गति से बढ़ते हैं तो कैस्टर ऑयल बेस्ट है। इसमें मौजूद राइसिनोलिक एसिड नाखूनों को पोषण देता है। यह नाखूनों को मोटा और मजबूत बनाता है तथा टूटने से रोकता है। हर नाखून पर एक एक बूंद तेल टपकाएं मालिश करें और रात को कॉटन के दस्ताने पहनकर सो जाएं। ​


जोजोबा ऑयल: जोजोबा ऑयल की बनावट हमारी त्वचा के प्राकृतिक सीबम जैसी होती है इसलिए यह नाखूनों में बहुत तेजी से समा जाता है। यह डैमेज नेल्स को रिपेयर करता है और क्यूटिकल्स को मुलायम रखता है । दिन में दो बार या हाथ धोने के बाद इससे मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए इसमें विटामिन E ऑयल भी मिला सकते हैं। ​

ऑलिव ऑयल: केमिकल ट्रीटमेंट या जेल पॉलिश से खराब हुए नाखूनों के लिए ऑलिव ऑयल वरदान है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स नाखूनों का स्ट्रक्चर सुधारते हैं। यह नाखूनों की शाइन और लचीलापन वापस लाता है। तेल को हल्का गुनगुना करके अपनी उंगलियों को 10 से 15 मिनट इसमें डुबोकर रखें फिर हल्की मसाज करें। ​ 

बादाम का तेल: बादाम के तेल में मैग्नीशियम प्रोटीन और भरपूर विटामिन E होता है जो नाखूनों की ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी तत्व हैं। यह नाखूनों को बेजान होने से बचाता है और उनकी प्राकृतिक चमक बढ़ाता है । रोज रात को सोने से पहले हर नाखून पर एक बूंद बादाम तेल से मालिश करें। ​

डॉक्टर की विशेष सलाह: नाखून केवल बाहरी सुंदरता नहीं बल्कि आपके आंतरिक स्वास्थ्य का आईना भी हैं। अगर ऑयल मसाज के बाद भी नाखून लगातार टूट रहे हैं या उनका रंग बदल रहा है तो यह शरीर के अंदरूनी असंतुलन का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें और अपनी डाइट में अच्छे पोषण व पानी की मात्रा को बढ़ाएं। 

 -हेमलता शर्मा, जयपुर


#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


Nail care, home remedies, natural remedies, long shiny nails, brittle nails prevention, nutritional deficiency, nail split treatments, nail health tips, home manicures, lifestyle habits, organic beauty care,

Mixed Bag

News

बर्थ डे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान
बर्थ डे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0