Beauty Care: हेयरकट के बिना पाएं स्टाइलिश लुक: अपने फेस शेप के अनुसार ऐसे चुनें परफेक्ट हेयर बैंग्स
By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Jun, 2026
अगर आप बालों की लंबाई कम किए बिना अपने लुक में बड़ा बदलाव चाहती हैं तो हेयर बैंग्स सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। इन दिनों सेलिब्रिटीज और कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स के कारण बैंग्स काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन परफेक्ट लुक के लिए इन्हें अपने फेस शेप के अनुसार चुनना जरूरी है।
यहाँ जानिए कौन-सा बैंग्स स्टाइल आपके चेहरे पर सबसे ज्यादा सूट करेगा:
कर्टेन बैंग्स : यह 70 के दशक का क्लासिक लुक है, जो चेहरे को दोनों तरफ से सॉफ्ट फ्रेम देता है। यह आसानी से बढ़ जाते हैं इसलिए इन्हें बहुत कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है। यह ओवल राउंड और हार्ट शेप फेस के लिए बेस्ट है।
साइड-स्वेप्ट बैंग्स : अगर आप पहली बार बैंग्स ट्राई कर रही हैं, तो यह सबसे सुरक्षित विकल्प है। इसमें बाल माथे पर एक तरफ तिरछे होते हैं जिससे गोल चेहरा स्लिम और लंबा दिखाई देता है।
विस्पी बैंग्स: कोरियन ट्रेंड से प्रेरित ये बैंग्स बेहद हल्के और बिखरे हुए होते हैं। यह माथे को पूरी तरह नहीं ढकते और पतले बालों वाली महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।
ब्लंट बैंग्स : यह सीधे आपकी भौहों तक आते हैं और आपको एक बोल्ड व फैशन-फॉरवर्ड लुक देते हैं। यह लंबे और ओवल चेहरे पर बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन इन्हें नियमित ट्रिमिंग की जरूरत होती है।
क्विक फेस-शेप गाइड:
ओवल फेस: इस शेप पर कर्टेन और ब्लंट सहित लगभग सभी स्टाइल्स अच्छे लगते हैं।
राउंड फेस: चेहरे को लंबा और स्लिम दिखाने के लिए साइड-स्वेप्ट बैंग्स चुनें।
स्क्वायर फेस: चेहरे के तीखे कट्स और जॉलाइन को सॉफ्ट लुक देने के लिए लेयर्ड बैंग्स ट्राई करें।
हार्ट फेस: चौड़े माथे को सही बैलेंस देने के लिए कर्टेन या विस्पी बैंग्स कटवाएं।
लॉन्ग फेस: चेहरे की लंबाई को विजुअली कम करने के लिए फुल थिक ब्लंट बैंग्स बेस्ट हैं।
किसी भी ट्रेंड को आंख बंद करके फॉलो न करें। अपने बालों के टेक्सचर को समझें और सैलून में एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही अपना फाइनल लुक तय करें।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!