1 of 1 parts

Beauty Tips : अब नई सैंडल नहीं चुभेगी पैरों में अपनाएं ये बेहतरीन घरेलू नुस्खे

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 May, 2026

Beauty Tips : अब नई सैंडल नहीं चुभेगी पैरों में अपनाएं ये बेहतरीन घरेलू नुस्खे
अक्सर नई सैंडल या जूते पहनने का शौक तब भारी पड़ जाता है जब पैरों में छाले या जख्म होने लगते हैं। इस समस्या को शू बाइट भी कहा जाता है। अगर आप भी अपनी पसंदीदा फुटवियर को दर्द की वजह से अलमारी में छोड़ देते हैं तो कुछ आसान तरीके आपकी मुश्किल आसान कर सकते हैं।  जूतों को लचीला बनाने के लिए उन्हें सीधे बाहर पहनकर जाने के बजाय कुछ दिनों तक घर के अंदर ही पहनकर घूमें। इससे फुटवियर का मटेरियल थोड़ा ढीला हो जाता है और पैरों की बनावट के हिसाब से सेट हो जाता है। 
 सैंडल की जो पट्टियां त्वचा को काटती हैं उन पर थोड़ा सा नारियल तेल या वैसलीन लगा दें। इससे जूते का सख्त हिस्सा मुलायम हो जाएगा और पैरों पर रगड़ नहीं लगेगी। 

अगर सैंडल बहुत ज्यादा टाइट महसूस हो रही है तो मोजे पहनकर सैंडल पहनें और फिर हेयर ड्रायर की हल्की गर्म हवा उस हिस्से पर मारें। गर्माहट से जूते थोड़े फैल जाते हैं और फिटिंग आरामदायक हो जाती है। 

छाले होने का इंतजार करने से बेहतर है कि पैर के संवेदनशील हिस्सों पर पहले ही मेडिकल टेप या बैंड एड लगा ली जाए। इससे त्वचा और सैंडल के बीच सीधा संपर्क नहीं होता। पैरों की त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए फुटवियर पहनने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। 

नमी की वजह से घर्षण कम होता है और कटने का डर नहीं रहता। इन छोटे बदलावों को अपनाकर आप बिना किसी दर्द के घंटों अपनी नई सैंडल का आनंद ले सकते हैं। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


New Delhi, Health, Desk, shoe, bite, blisters, foot, care, footwear, prevention, home, remedies, skin, irritation, shoe, pain, comfortable, walking, wellness, tips, skincare, health, advice, leather, shoes, sandals, protection,

Mixed Bag

Ifairer