1 of 1 parts

मीठी सी हो दिन की शुरूआत-बनाना पेनकेक के साथ

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Apr, 2013

मीठी सी हो दिन की शुरूआत-बनाना पेनकेक के  साथ
मक्खन में डूबे हुए मुलायम व हल्के पैन कैक्स, जिन्हें शहद या शक्कर की चाशनी के साथ सर्व किया जाता है। दिन की मीठी सी शुरूआत के लिए एकदम परफेक्ट डिश।
सामग्री-
125 ग्राम मैदा
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
चुटकीभर नमक
2 1/2 टेबलस्पून कैस्टर शुगर
125 मिली शक्कर
1 अंडा
11/2 टेबलस्पून मक्खन,
पिघला हुआ मक्खन, पकाने के लिए आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि- एक बडे कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और कैस्टर शुगर को मिलाऎं, दूसरे कटोरे में हल्के हाथ से दूध, अंडा व पिघला हुआ मक्खन मिलाऎं। मैदे के मिश्रण को दूध के मिश्रण में डालें और फिर कांटे की मदद से धीरे-धीरे तब तक फेंटे, जब तक मिश्रण मुलायम ना हो जाए, मिश्रण थोडा गाढा होना चाहिए, फिर मिश्रण को थोडी देर तक ऎसे ही छोड दें। नॉन स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करेंफिर मक्खन डालें जब तक पिघल जाये तो एक टेबलस्पून मैदे का मिश्रण डालकर तब तक पकाएं, जब तक पैन केक के ऊपरी हिस्से से बुलबुले न निकलने लगें। फिर उस पर केले के टुकडे रखें और फिर पलट दें। इसे तब तक पकायें, जब तक पैन केक दोंनो तरफ से सुनहरा और 1 सेंटीमीटर मोटा न हो जाऎं। इसी तरह सारे पैन कैक्स तैयार करें। इसे फ्रूट मेपल सिरप या शहद के साथ सर्व करें।
banan cake

Mixed Bag

News

फेड की सख्त नीति और पश्चिम एशिया तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
फेड की सख्त नीति और पश्चिम एशिया तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0