1 of 1 parts

टेस्ट में बेस्ट दाल पनीर ढोकला-Dal paneer Dhokla

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Jun, 2015

टेस्ट में बेस्ट दाल पनीर ढोकला-Dal paneer Dhokla
दाल पनीर ढोकला रेसिपी है गुजारीती परंपरागत पकावा जो है दिलकश सुबह का नाश्ता। सामग्री-
2 कप चावल
1 कप तुअर दाल
1 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
1 कप अंकुरित मूंग भाप से पके हुए
1 कप पत्तागोभी लंबाई में कटी हुई
5-6 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
आधा टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
2 कप दही
3-4 कप तेल
25 ग्राम काजू टुकडा तेल में फ्राई किया हुआ
1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
हींग पाउडर
राई
हल्दी
सूखी लाल मिर्च
थोडी सी हरी धनिया
नमक व शक्कर स्वादानुसार।

बनाने की विधि- दाल व चावल को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें और फिर रातभर दही में भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह उसमें पनीर, मूंग, पत्तागोभी, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च धनिया मिलाएं। अगर घेाल गाढा हो तो थोडा गरम पानी व बेकिंग पाउडर मिलाएं। एक कडाही में तेल गरम करके हींग, राई, हल्दी, सूखी लाल मिर्च डालकर छौंक तैयार करें और फिर इसमें तैयार घोल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आंच से उतारकर थाली में फैला लें और स्टीम करें। काजू से सजाएं और चौकोर आकार में काटकर सर्व करें।
Amazing fact Gujarati traditional dhokhla dish, paneer dhokhla recipe, Dal paneer Dhokla recipe, Dhokla recipe, Gujarati traditional dhokhla recipe

Mixed Bag

News

दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल
दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0