कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए जो भी करना होगा करूंगा : अर्जुन कपूर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 , 2019

कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए जो भी करना होगा करूंगा : अर्जुन कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कैंसर रोगियों के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए बांद्रा-वर्ली सी लिंक पुल को लाल रंग से लाइटिंग करेंगे। अर्जुन का कहना है कि इस घातक बीमारी के बारे में जागरूकता लाने के लिए उन्हें जो कुछ भी करना होगा वह करेंगे। 22 सितंबर को वर्ल्ड रोज डे या विश्व गुलाब दिवस को दुनियाभर में कैंसर रोगियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के मद्देनजर मनाया जाता है, ऐसे में इस दिन बांद्रा-वर्ली सी लिंक पुल को लाल रंग से प्रकाशित कर अर्जुन कैंसर रोगियों के प्रति अपना साथ व समर्थन जाहिर करेंगे।

यह सामाजिक मुहिम अर्जुन के लिए बहुत मायने रखती है क्योंकि उनकी मां मोना शौरी कपूर की मौत भी इसी बीमारी के चलते हुई थी।

अर्जुन ने कहा, यह एक ऐसा मुद्दा है जो व्यक्तिगत कारणों के चलते मेरे काफी करीब है। कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुझसे जो भी बन पड़ेगा मैं वह करूंगा, इस गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के समर्थन में आगे आएं और इससे लड़ने के लिए उनका हौसला बढ़ाएं।

अर्जुन ने आगे कहा, मैं उन बहादुर बच्चों से मिलने के लिए बेताब हूं जो चेहरे पर मुस्कान लिए कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। उनका यह जज्बा वाकई में प्रेरणादायक है।

इस समारोह के लिए अर्जुन कैंसर पेशेंट ऐड एसोसिएशन के साथ जुड़े हैं और इस अवसर पर जो भी बच्चे शामिल होंगे अर्जुन उन्हें गुलाब व गिफ्ट्स देंगे।

हर साल वर्ल्ड रोज डे को 12 साल की मेलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है। कनाडा में रहने वाली मेलिंडा ब्लड कैंसर से पीड़ित थी। (आईएएनएस)

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0