मसाला फिल्मों से करते रहेंगे मनोरंजन : अली अब्बास जफर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 Jun, 2019

मसाला फिल्मों से करते रहेंगे मनोरंजन : अली अब्बास जफर
मुंबई। फिल्म ‘भारत’ की सफलता से ऊंचाईयों को छू रहे निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि वह कहानी कहने की कला का महत्व जानते हैं और वह ‘पूर्णरूप से मसाला फिल्मों से मनोरंजन’ करते रहेंगे।

जफर ने एक बयान में कहा, ‘‘दर्शकों से मिल रहे प्यार की अनुभूति काफी सुखद है। जब मैं कोई फिल्म बनाने की सोचता हूं, तब मैं रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचता हूं। उस तक मेरी पहुंच नहीं रहती है।’’

बकौल जफर, ‘‘यह किसी भी फिल्म-निमार्ता के लिए एक बेहद सीमित दबाव बनाने वाला प्रस्ताव हो सकता है, खासकर मेरे लिए, क्योंकि मैं कहानी को महत्व देता हूं। मैं हमेशा एक कहानी सुनाने के लिए तैयार रहता हूं और शुक्र है कि दर्शकों को मेरी कहानी कहने का तरीका पसंद आता है।’’

फिल्म ‘भारत’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

जफर ने इसके पहले ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘सुल्तान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है। उनका कहना है कि वह आगे भी बड़े पैमाने पर भावुक फिल्में बनाते रहेंगे।
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0