लता जी के पैर छूना चाहती है सुपरस्टार सिंगर की विजेता प्रीति

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Oct, 2019

लता जी के पैर छूना चाहती है सुपरस्टार सिंगर की विजेता प्रीति
नई दिल्ली। वह मात्र नौ साल की हैं, लेकिन उसने अपनी गायिकी से प्रशंसकों की फौज खड़ी कर ली है। हम बात कर रहे हैं कोलकाता की प्रीति भट्टाचार्जी की, जिसने गायन रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर का खिताब अपने नाम कर लिया है।

खिताब पाकर उत्साहित प्रीति ने अपनी कुछ ख्वाहिशों को आईएएनएस के साथ साझा किया।

आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में नन्हीं गायिका ने बताया कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और श्रेया घोषाल उनके आर्दश हैं और वह दोनों से मिलना चाहती हैं।

प्रीति ने कहा, मैं काफी खुश हूं, अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। अब मैं सिर्फ लता जी, आशा जी और श्रेया दीदी से मिलना चाहती हूं और उनके पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेना चाहती हूं।

विजेता के तौर पर प्रीति को अवॉर्ड के साथ 15 लाख रुपये इनाम मिला है। (आईएएनएस)

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0