विराट कोहली के व्यवहार ने टीम बनाने में मदद की : गावस्कर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Apr, 2020

विराट कोहली के व्यवहार ने टीम बनाने में मदद की : गावस्कर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली को टीम बनाने का श्रेय मिलना चाहिए।

गावस्कर ने अंग्रेजी अखबार मिड-डे में अपने कॉल में लिखा, भारतीय टीम के अंदर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई का अच्छा सिस्टम है, खासकर घेरलू मैचों में। जैसा कि भारत में होने वाले घरेलू मैचों में होता कि दोनों टीमें एक ही विमान में जाती हैं। विमान में टीवी क्रू भी होता है। बिजनेस क्लास में सीमित सीटें होती हैं जो टीम के कप्तान, कोच, और मैनेजर को मिलती हैं। जो खिलाड़ी अच्छा करते हैं उन्हें अवार्ड के तौर पर इन सीटों पर बैठने का मौका मिलता है।

उन्होंने लिखा, धोनी शायद ही कभी बिजनेस क्लास में बैठे हों। तब भी जब वह कप्तान थे। वह हमेशा टीवी कवरेज वाली टीम के साथ बैठना पसंद करते हैं।
पूर्व कप्तान ने कहा, विराट कोहली भी इकॉनोमी क्लास में बैठते हैं। उन्होंने अपनी सीट गेंदबाजों को दी थी जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए मैच में अच्छा किया था। (आईएएनएस)


 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0