वरुण ‘वनिला जितने मीठे’ हैं : अर्जुन कपूर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 July, 2019

वरुण ‘वनिला जितने मीठे’ हैं : अर्जुन कपूर
मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने करीबी दोस्त अभिनेता वरुण धवन को ‘वनिला जितना मीठा’ कहा है। अर्जुन ने मंगलवार की रात को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो को साझा किया है जिसमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वल्र्ड कप मैच को देखते हुए वरुण आइसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा : ‘‘वरुण धवन वनिला जितने मीठे हैं।’’

वरुण अभी अपनी अगली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं।

दूसरी तरफ अर्जुन, अपनी अगली फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0