1 of 1 parts

कम बजट में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर उठाएं शानदार ट्रिप का आनंद

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 Sep, 2026

कम बजट में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर उठाएं शानदार ट्रिप का आनंद
यदि आप घूमने के शौकीन हैं और बजट कम होने के कारण प्लान नहीं बना पा रहे हैं तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारत में कई ऐसी बेहद खूबसूरत और आकर्षक जगहें हैं जहां आप महज 10 हजार रुपये के बजट में एक शानदार और यादगार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। सही प्लानिंग और सही जगह का चुनाव करके आप कम खर्च में भी बेहतरीन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। 


​जयपुर राजस्थान


राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों और शाही अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर है। दिल्ली और आसपास के राज्यों से जयपुर के लिए बेहद सस्ती ट्रेन और बस सेवाएं उपलब्ध हैं। जयपुर में रुकने के लिए 800 से 1000 रुपये के बजट में अच्छे हॉस्टल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप आमेर का किला हवा महल नाहरगढ़ फोर्ट और सिटी पैलेस आसानी से घूम सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय बाजारों में मिलने वाला लजीज स्ट्रीट फूड भी आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठता है। 


​वाराणसी उत्तर प्रदेश



दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल वाराणसी आध्यात्मिक शांति और संस्कृति का अनोखा केंद्र है। यहां 500 से 700 रुपये प्रति रात के हिसाब से साफ-सुथरी धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं। अस्सी घाट पर सुबह की बोट राइड और शाम को दशाश्वमेध घाट की प्रसिद्ध गंगा आरती देखना एक अद्भुत अनुभव है। बनारस की प्रसिद्ध लस्सी कचौड़ी और चाट का स्वाद बेहद कम दामों में लिया जा सकता है। 


​ऋषिकेश उत्तराखंड


प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर के शौकीनों के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन विकल्प है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर अध्यात्म और थ्रिल का सही मिश्रण है। ऋषिकेश में बेहद कम दामों में हॉस्टल डॉर्मिटरी और कैंपिंग के विकल्प उपलब्ध हैं। राम झूला लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट घूमने के साथ-साथ आप यहां बजट में रिवर राफ्टिंग का आनंद भी ले सकते हैं। 


​पुडुचेरी


अगर आप समुद्र तटों और फ्रांसीसी वास्तुकला का मजा लेना चाहते हैं तो पुडुचेरी सबसे बेस्ट है। यहां के फ्रेंच क्वार्टर ऑरोविले और पैराडाइज बीच पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।पुडुचेरी में कम बजट में गेस्ट हाउस मिल जाते हैं और पूरा शहर घूमने के लिए आप बहुत ही कम किराए पर स्कूटर रेंट पर ले सकते हैं। 


​नैनीताल उत्तराखंड


पहाड़ों और झीलों के बीच सुकून के पल बिताने के लिए नैनीताल एक बहुत ही सुंदर जगह है। नैनी झील में बोटिंग करना और मॉल रोड पर टहलना बेहद सुखद अनुभव देता है। यहां 800 से 1000 रुपये में ठहरने के लिए सस्ते होटल मिल जाते हैं। जहां आप कम खर्च में पहाड़ों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। 

हेमलता शर्मा जयपुर

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप


budget travel in India, best budget destinations in India, places to visit under 10000, India travel under 10000, affordable travel destinations in India

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer