अमेरिका टिकटॉक, अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा विचार : पोम्पियो

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 July, 2020

अमेरिका टिकटॉक, अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा विचार : पोम्पियो
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका टिकटॉक सहित अन्य चीनी सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। पोम्पियो ने सोमवार फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों के सेलफोन में चीनी ऐप के संबंध में यह कुछ ऐसा है जिस पर हम विचार कर रहे हैं।

भारत ने पहले ही यह कहते हुए टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप ने शत्रु तत्वों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा पर प्रभाव डालने के लिए रास्ता खोल दिया।

पोम्पिओ ने कहा कि लोगों को ऐप केवल तभी डाउनलोड करना चाहिए अगर आप अपनी निजी जानकारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में चाहते हैं।

टिकटॉक की अमेरिका में अच्छी-खासी मौजूदगी है। इसने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। (आईएएनएस)

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0