1 of 1 parts

साड़ी में स्लिम और अट्रैक्टिव दिखने के 4 आसान टिप्स पेट का फैट तुरंत दिखेगा कम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Sep, 2026

साड़ी में स्लिम और अट्रैक्टिव दिखने के 4 आसान टिप्स पेट का फैट तुरंत दिखेगा कम
​साड़ी भारतीय महिलाओं का सबसे पसंदीदा और खूबसूरत परिधान है। यह हर मौके पर महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। अक्सर कई महिलाओं की शिकायत होती है कि साड़ी पहनने के बाद उनका पेट बाहर की ओर निकला हुआ दिखता है या फिर कमर के पास फैट ज्यादा नजर आता है। इस वजह से पूरा लुक बिगड़ जाता है और मनचाहा स्टाइल नहीं मिल पाता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या होती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। फैशन स्टाइलिस्ट और साड़ी ड्रेपर हीना गेहानी ने साड़ी में बेली फैट छिपाने और स्लिम दिखने के बेहद आसान तरीके शेयर किए हैं। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप साड़ी में परफेक्ट टोंड लुक पा सकती हैं।

​सबसे पहले पेटीकोट की फिटिंग पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। पेटीकोट को बहुत नीचे बांधने के बजाय नाभि के पास पहनें। इससे पेट के आसपास अतिरिक्त कपड़ा इकट्ठा नहीं होता है। पेटीकोट बांधते समय डोरी में दो सेफ्टी पिन लगाएं और उसे ट्विस्ट करके गांठ बांधें। इससे साड़ी अपनी जगह पर टिकी रहती है और नीचे नहीं खिसकती है। इसके बाद साड़ी का पहला राउंड बिल्कुल साफ और हल्का रखें। कपड़ा ज्यादा कसकर न खींचें ताकि पेट पर दबाव न पड़े।

​अगर आप लंबी और पतली दिखना चाहती हैं तो पल्लू की पतली प्लीट्स बनाएं। पल्लू को थोड़ा लंबा रखें और कंधे पर पिन की मदद से अच्छे से सेट कर लें। लंबा पल्लू शरीर को एक सुडौल लुक देता है और बार-बार खिसकता भी नहीं है।

​बल्ज छिपाने का सबसे मुख्य तरीका साइड फिटिंग है। अगर साइड से फिटिंग करते समय प्लीट्स का कपड़ा आसानी से न खिंचे तो पहले थोड़ा एक्स्ट्रा फैब्रिक ब्लाउज के पास पिन कर दें। इसके बाद सेंटर प्लीट्स बनाएं। फिर ब्लाउज के पास पिन किए गए कपड़े को खोलकर थोड़ा खींचें और सेंटर प्लीट्स के साथ पेटीकोट में टक कर लें। इससे साड़ी सही जगह पर बैठ जाती है और पेट के पास अतिरिक्त फैब्रिक जमा नहीं होता है। इन आसान तरीकों से आप हर साड़ी में बेहद खूबसूरत और स्लिम नजर आएंगी।

हेमलता शर्मा जयपुर

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Fashion Trends,4 Easy Tips to Look Slim in Saree, Saree Styling Tips, How to Look Slim in Saree, Saree Draping Tips, Slim Look in Saree, Saree Hacks to Hide Belly Fat, Hide Belly Fat in Saree, Look Attractive in Saree, Look Slim and Tall in Saree, Saree Draping Hacks

Mixed Bag

News

प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर
प्रीति डिमरी : मां का सपना साकार करने के लिए बनीं क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा इंटरनेशनल करियर

Ifairer