ऋतिक के साथ काम करने के लिए तापसी करेंगी इंतजार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 Feb, 2020

ऋतिक के साथ काम करने के लिए तापसी करेंगी इंतजार
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ऋतिक रोशन की प्रशंसक होने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि वह उनके साथ काम को सुनिश्चित करने के लिए इंतजार और साजिश करेंगी। तापसी ने कहा, मैं ऋतिक रोशन की प्रशंसक हूं। मैंने दीया (मिर्जा) के जन्मदिन पर उनके पास जाकर कहा कि मैं उनके साथ एक सेल्फी लेना चाहती हूं, लेकिन अब सेल्फी खिंचवाने के बजाय मैं इंतजार और साजिश करूंगी कि हमें साथ में कोई फिल्म करने को मिले।

तापसी ने अपने अन्य आदर्शो का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं, जो देश को गौरवान्वित करते हैं।

द कपिल शर्मा शो में अभिनेत्री ने कहा, मैं वाकई में अपने देश के खिलाड़ियों की काफी सराहना करती हूं और मैं उनके साथ भी तस्वीरें खिंचवाना चाहूंगी। वे देश के असली हीरो हैं।

शो में तापसी फिल्म थप्पड़ की अपनी सह-कलाकार दीया मिर्जा और निर्देशक अनुभव सिन्हा संग शामिल हुई थीं। (आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0