पति के लिए सनी लियोनी का लव नोट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Oct, 2019

पति के लिए सनी लियोनी का लव नोट
मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोनी ने रविवार को अपने पति डेनियल वेबर के 41वें जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए एक भावात्मक नोट लिखा है। वेबर को एक बेहतरीन पति और पिता बताते हुए अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्हें यकीन नहीं आता है कि वेबर के लिए उनका प्यार कैसे लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

सनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, इतने साल साथ में बिताने के बाद भी मुझे यकीन नहीं कि मुझे तुमसे किस हद तक प्यार है। तुम मजबूत, साहसी, बहुत ज्यादा स्मार्ट, प्यारे, उदार, केयरिंग, नि:स्वार्थ और सबसे बढ़कर बहुत अच्छे पति और पिता हो! मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इस मौके पर सनी ने डेनिएल संग अपनी दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

सनी ने वेबर संग साल 2011 में शादी की। दोनों के तीन बच्चे हैं। साल 2017 में सनी और उनके पति ने लातूर से एक बच्ची, निशा को गोद लिया और पिछले साल सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वां बच्चे नूह और अशर के होने का ऐलान किया था।
(आईएएनएस)

क्या सचमुच लगती है नजर !

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0