अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने से शेयर बाजार में उछाल; सेंसेक्स 78,500 के पार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Apr, 2026

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने से शेयर बाजार में उछाल; सेंसेक्स 78,500 के पार

बिजनेस डेस्क। मुंबई 

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 566.32 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,677.56 और निफ्टी 153.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 24385.20 पर था। 

बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी और मेटल शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल टॉप गेनर्स थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। 

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 515.80 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,293.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 187.95 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,344.35 पर था। सेंसेक्स पैक में इटरनल, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, ट्रेंट, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल गेनर्स थे। 

केवल सन फार्मा और टाइटन ही लूजर्स थे। बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने को माना जा रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच आगे बढ़ी है, हालांकि, कुछ मतभेद अभी भी बाकी हैं। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और लेबनान के नेता गुरुवार को बातचीत कर सकते हैं। इससे पूरे विश्व में व्यापक स्तर पर शांति आ सकती है। 

 एशियाई बाजारों में भी तेजी जारी है। टोक्यो, सोल, हांगकांग और शंघाई हरे निशान में थे। हालांकि, अमेरिका के बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.59 प्रतिशत की बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। -आईएएनएस

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0