स्वाद का नया देसी तड़का : घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसा कुल्हड़ पिज़्ज़ा
By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 May, 2026
पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। लेकिन जब इसी इटैलियन डिश को मिट्टी के सोंधेपन के साथ कुल्हड़ में परोसा जाए, तो इसका मजा दोगुना हो जाता है। आजकल स्ट्रीट फूड में कुल्हड़ पिज़्ज़ा का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। रील्स से लेकर फूड स्टॉल्स तक, हर जगह इसी का जलवा है।
क्यों न इस वीकेंड बाहर जाने के बजाय, बच्चों को घर पर ही अपने हाथों से यह लाजवाब ट्रीट दी जाए? इसे बनाना बेहद आसान है और बच्चे इसे खाकर बेहद खुश हो जाएंगे। इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे ओवन की जरूरत नहीं है, यह घर की कड़ाही में भी आसानी से बन जाता है।
जरूरी सामग्री: चार बड़ी ब्रेड के स्लाइस, एक बड़ी शिमला मिर्च प्याज बारीक कटे हुए एक टमाटर कटा हुआ एक छोटी कटोरी स्वीट कॉर्न एक छोटी कटोरी पनीर के पीस बटर पिज़्ज़ा सॉस मेयोनेज़ चिल्ली फ्लेक्स ऑर्गेनो नमक दो कुल्हड़।
बनाने की विधिः
सबसे पहले कढ़ाई में बटन लेकर उसमें स्वीट कॉर्न प्याज टमाटर शिमला मिर्च पनीर के पीस डालेंगे 2 मिनट के लिए फ्री करेंगे फिर ब्रेड के स्लाइस डालेंगे अब इसमें चल फ्लेक्स ऑर्गेनो पिज़्ज़ा सॉस मेयोनेज़ डालेंगे। फिर कलर में मेयोनेज़ लगाकर उसमें ब्रेड स्लाइस वाला पदार्थ डालेंगे फिर चीज डालेंगे उसके ऊपर पुनः ब्रेड वाला पदार्थ डालकर अच्छे से चीज डालेंगे फिर 15 मिनट के लिए स्टीम करेंगे हमारा स्टे कुल्हड़ पिज़्ज़ा तैयार है।
लीजिए, गरमा-गरम, चीज़ी और खुशबूदार कुल्हड़ पिज़्ज़ा तैयार है! जब बच्चे चम्मच से इसकी पहली बाइट उठाएंगे और वो लंबा सा चीज़ पुल देखेंगे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस संडे इसे जरूर ट्राई करें और बच्चों के सुपरमॉम-सुपरडैड बन जाएं!
-श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर, उदयपुर
#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स