तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 , 2026

तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ


बॉलीवुड डेस्क। हैदराबाद 

हैदराबाद में हुए टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के प्री-रिलीज़ इवेंट में रुक्मिणी वसंत के लिए एक बेहद स्पेशल और प्राउड मोमेंट देखने को मिला, जब उनके को-स्टार रॉकिंग स्टार यश ने उनकी जमकर तारीफ की और उनके शानदार जर्नी को सेलिब्रेट किया। 

रुक्मिणी के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, आई एम सो हैप्पी। आई एम सो प्राउड दैट शी हैज़ बीन पार्ट ऑफ सच बिग फिल्म्स। शी इज़ पार्ट ऑफ वंडरफुल प्रोजेक्ट्स। आई एम प्राउड दैट शी इज़ अ कन्नड़ गर्ल एंड अ कन्नड़ गर्ल इज़ मेकिंग अ मार्क इन एवरी इंडस्ट्री। वेरी प्राउड ऑफ यू, रुक्मिणी। यू आर अ फैब्युलस एक्टर, अ वेरी नॉलेजबल वन, विच आई रियलाइज़ आफ्टर वर्किंग विद यू। 

टॉक्सिक में मेलिसा का किरदार निभा रहीं रुक्मिणी फिल्म की दुनिया में अपनी फियर्स और कंपेलिंग प्रेज़ेंस लेकर आने के लिए तैयार हैं। इवेंट में रॉकिंग स्टार यश के दिल से निकले ये शब्द रुक्मिणी के लिए एक बेहद प्राउड मोमेंट रहे और यह उनकी मेहनत, शानदार वर्क और अलग-अलग इंडस्ट्रीज में लगातार बढ़ती उनकी जर्नी को मिल रही अप्रिशिएशन की खूबसूरत झलक भी है। 

हैदराबाद के टॉक्सिक प्री-रिलीज़ इवेंट में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला, जहां 45,000+ फैंस फिल्म और उसके स्टार्स को सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ जुटे। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाज़ में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0