सिंघम अगेन का धाकड़ विलेन डेंजर लंका की दहाड़ अब भी गूंज रही है

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Nov, 2025

सिंघम अगेन का धाकड़ विलेन डेंजर लंका की दहाड़ अब भी गूंज रही है
सिंघम अगेन के 1 साल पूरे! अर्जुन कपूर ने डेंजर लंका बनकर खलनायकों की परिभाषा बदल दी!
आज से एक साल पहले अर्जुन कपूर ने अपनी सबसे डरावनी और यादगार भूमिका डेंजर लंका के रूप में सिंघम अगेन में कदम रखा था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज अपनी रिलीज़ के एक साल पूरे कर रही है। फिल्म की कहानी जितनी रोमांचक थी, उतनी ही असरदार थी अर्जुन कपूर की मौजूदगी — डेंजर लंका के रूप में उन्होंने फिल्म का टोन और थ्रिल दोनों तय कर दिया था। उनके इस किरदार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी, फैन एडिट्स बने और इंटरनेट पर एक दीवानगी पैदा कर दी।
घनी दाढ़ी, बिखरे बाल, भारी शरीर, ठंडी नज़रों और खून से सनी छवि के साथ, अर्जुन ने बॉलीवुड को एक नया तरह का विलेन दिया — जो हथियार से नहीं, अपने असर से तबाही मचाता है।

अर्जुन कपूर को दर्शक अक्सर एक रोमांटिक हीरो के रूप में देखते आए हैं। उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन डेंजर लंका जैसा प्रभावशाली और दमदार किरदार पहले कभी नहीं देखा गया। ऐसे समय में जब ज्यादातर अभिनेता सुरक्षित भूमिकाएं चुनते हैं, अर्जुन का इस खतरनाक विलेन को निभाना एक साहसी कदम था — जिसने उन्हें सिंघम अगेन का असली हीरो बना दिया।

जब दर्शक इस फिल्म को फिर से देखते हैं, तो एक चीज़ जो सबसे ज्यादा याद रहती है — वो है डेंजर लंका। और यह बात साबित करती है कि अर्जुन कपूर का यह किरदार ही फिल्म की असली जान था।

क्या सचमुच लगती है नजर !

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0