युवराज के जन्मदिन पर सहवाग का मजेदार ट्वीट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Dec, 2019

युवराज के जन्मदिन पर सहवाग का मजेदार ट्वीट
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह गुरुवार को 38 साल के हो गए। क्रिकेट जगत के कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी टीम के पूर्व साथी वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें हालांकि कुछ अलग तरीके से बधाई दी है। सहवाग ने ट्वीट किया, ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के, एल, एम, एन, ओ, पी, क्यू, आर, एस, टी, डब्ल्यू, एक्स, वाय, जेड, आप इन्हें कई बार देख सकते हैं, लेकिन यूवी बहुत मुश्किल से मिलता है। जन्मदिन की शुभकामनाएं युवराज। जब चीजें मुश्किल होती हैं तब युवराज सर्वश्रेष्ठ करते हैं।

वहीं, आईसीसी भी युवराज को बधाई देने से पीछे नहीं हटी। उसने युवराज के टी-20 विश्व कप में लगाए गए छह छक्कों का वीडियो पोस्ट कर लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं युवराज।

सचिन तेंदुलकर ने भी युवराज को बधाई देते हुए लिखा, सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे।
(आईएएनएस)

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0