बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Nov, 2019

बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची
फुझोउ (चीन)। सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने यहां जारी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में तीसरी सीड चीन के लि जून हुई और लियू यू चेन की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-19, 21-15 से पराजित किया।

दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 43 मिनट तक चला।

पहले गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय सात्विक-चिराग ने 13-10 की बढ़त बना ली, लेकिन चीन की जोड़ी ने वापसी की। हालांकि, अंतिम क्षणों में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम नहीं खोया और मुकाबले में बढ़त बना ली।

सात्विक-चिराग ने दूसरे गेम में भी चीन की जोड़ी का कड़ा मुकाबला किया और मैच को अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी का सामना इंडोनिशिया की मार्कस गिडीओन और केविन सूकामुल्जो की जोड़ी से होगा।

भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जापान के हीरोयूकी इंडु और यूता वतानाबे की जोड़ी को 66 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-23, 21-11 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया था। (आईएएनएस)

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0