राखी सावंत ने पाकिस्तानी झंडे के साथ खिंचवाई तस्वीर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 May, 2019

राखी सावंत ने पाकिस्तानी झंडे के साथ खिंचवाई तस्वीर
मुंबई। अभिनेत्री व कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार वह पाकिस्तानी झंडे के साथ पोज देती नजर आईं।

बुधवार को, राखी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर डाली। इसमें वह हाई स्लिट वाली फेदर स्कर्ट के साथ हाल्टर नेक लो कट ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके बगल में पाकिस्तानी झंडा दिखाई दे रहा है।

तस्वीर के साथ ही राखी ने डिस्क्लेमर जारी किया, ‘‘मुझे अपने भारत से बहुत प्यार है लेकिन फिल्म धारा 370 में यह मेरा किरदार है।’’

हालांकि  राखी का यह अंदाज प्रशंसकों को कुछ खास पसंद नहीं आया।

बाद में राखी ने अपना रुख स्पष्ट करने के लिए दो और वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने साथ ही कहा कि फिल्म ‘धारा 370’ कश्मीरी पंडितों पर आधारित है।

एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि (फिल्म में) मैं एक पाकिस्तानी लडक़ी की भूमिका निभा रही हूं। पाकिस्तान के लोगों का भी दिल होता है....वे सभी बुरे नहीं होते...मैं पाकिस्तान के लोगों की इज्जत करती हूं।’’
(आईएएनएस)

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0